ऑस्‍ट्रेलिया के विरुद्ध खेलेंगे दादा
मुंबई, 1 अक्टूबर: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन के बाद ईरानी ट्रॉफी में शामिल न किये जाने के बाद से सौरव गांगुली के करियर पर तमाम तरह के कयास लगाये जा रहे थे। सबसे बड़ा कयास यह कि कोलकाता के दादा अब क्रिकेट से इस्तीफा दे देंगे। लेकिन ये सभी कयास तब फेल हो गये जब बीसीसीआई की चयन समिति ने अपना फैसला सुनाया। फैसला यह कि सौरव गांगुली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस महीने होने वाली टेस्ट सीरीज में खेलेंगे।
सीरीज का पहला टेस्ट 9 अक्टूबर से बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है, जबकि दूसरा मैच 17 अक्टूबर से चंडीगढ़ के करीब स्थित मोहाली के पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) मैदान पर होगा।
पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत की अध्यक्षता वाली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने अनुभव तथा पिछले सत्र के प्रदर्शन के आधार पर गांगुली को मौका देने का फैसला किया। यही नहीं 2003 में तीन एकदिवसीय मैच खेलने वाले स्पिन गेंदबाज अमित मिश्र को भी टेस्ट टीम में जगह दी गई है।
मिश्र अभी न्यूजीलैंड 'ए' और भारत 'ए' बीच खेली जा रही टेस्ट श्रंखला में शामिल हैं। मिश्र के अलावा तमिलनाडु के धुरंधर बल्लेबाज सुब्रह्मण्यम बद्रीनाथ को भी टेस्ट मैच खेलने का मौका दिया जा रहा है।
भारत की 15 सदस्यीय टीम इस प्रकार है: अनिल कुंबले (कप्तान), राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, अमित मिश्र, एस. बद्रीनाथ, जहीर खान, इशांत शर्मा, सौरव गांगुली, हरभजन सिंह, वी.वी.एस. लक्ष्मण,आर.पी. सिंह और मुनाफ पटेल।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications