For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL रद्द होने की खबरों के बीच चेन्नई सुपर किंग्स गई घाटे में, हुआ करोड़ों का नुकसान

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते कई टूर्नामेंट पर पहले से ही रद्द हो चुके हैं। वहीं अब इस साल होने वाला आईपीएल सीजन-13 भी पूरी तरह से रद्द होने की कगार पर है। आईपीएल 29 मार्च को शुरू होना था लेकिन अब 15 अप्रैल तक इसे स्थगित कर दिया गया है। अब खबरें यह भी आ रही हैं कि यह टूर्नामेंट पूरी तरह से रद्द भी हो सकता है। अब इन खबरों के बीच तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा घाटा पहुंचा है।

कम हो गई ब्रांड वैल्यू

कम हो गई ब्रांड वैल्यू

दरअसल, इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बाद अब आईपीएल के आयोजन की संभावना काफी कम हो गई हैं। मगर इसका असर चेन्नई सुपर किंग्स पर पड़ा है। आईपीएल पर अनिश्चितताओं के चलते चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड वैल्यू 200 करोड़ रुपये कम हो गई है। इससे पहले सीएसके की ब्रांड वैल्यू 1000 करोड़ रुपये की थी।

अब 800 करोड़ तक पहुंची

अब 800 करोड़ तक पहुंची

डफ एंड फेल्प्स की 2019 की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल की सभी टीमों में मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा 809 करोड़ रुपये थी, जबकि पिछले साल चेन्नई सुपरकिंग्स की ब्रांड वैल्यू 732 करोड़ रुपये थी। तब से लेकर कुछ महीने पहले तक चेन्नई की ब्रांड वैल्यू 1000 करोड़ रुपये थी, जो अब आईपीएल पर अनिश्चितता के चलते 800 करोड़ तक आ गई है।

रद्द होने पर पहुंचेगा CSK को बड़ा नुकसान

रद्द होने पर पहुंचेगा CSK को बड़ा नुकसान

कोरोना वायरस से उपजे हालात ने पूरी दुनिया पर गहरा असर डाला है। खेलों की दुनिया पर भी इसका असर पड़ा है। सभी तरह की खेल गतिविधियां रोक दी गई हैं। आईपीएल के इस सीजन को अगर रद्द किया जाता है तो फिर न केवल खिलाड़ियों बल्कि फ्रेंचाइजियों को भी बड़ा नुकसान होना तय है। इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन पर मंडरा रहे खतरे के बीच महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को बड़ा नुकसान हो गया है।

Story first published: Wednesday, April 1, 2020, 14:44 [IST]
Other articles published on Apr 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+