कोलकाता। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किस्मत के धनी मानें जाते हैं। लेकिन अगर आज आईपीएल के फाइनल मुकाबले में बारिश हुई तो एक बार फिर किस्मत धोनी का साथ दे सकती है। अगर बारिश ने फाइलन मुकाबले में खलल डाली तो धोनी बिना मैदान में उतरे भी चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल ट्राफी का विजेता बना सकते हैं [फाइनल मैच से जुड़े 10 रोचक तथ्य]
कोलकाता में होने वाले आईपीएल के फाइनल मुकाबले से पहले बारिश के आसार बने हुए हैं। मैच में बारिश होने की संभावना की गयी है। लेकिन अगर बारिश हुई तो दोनों अंपायरों के पास 5-5 ओवर का मैच कराने का विकल्प उपलब्ध रहेगा।
वहीं अगर बारिश ज्यादा हुई तो एक भी गेंद नहीं खेले जाने की स्थिति में सोमवार को रिजर्व दिन के रूप में रखा गया है। वहीं अगर सोमवार को भी बारिश ने मैच में बाधा डाली तो ऐसी स्थिति में सुपर ओवर आखिरी विकल्प के रूप में अंपायरों के पास उपलब्ध रहेगा।
लेकिन स्थिति अगर ऐसी बनती है कि सुपर ओवर भी नहीं कराया जा सके तो प्वाइंट टेबल पर शीर्ष पर रहने की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल का विजेता घोषित कर दिया जाएगा। चेन्नई के कुल 18 अंक हैं जबकि मुंबई इंडियंस के पास चेन्नई से दो अंक कम हैं। गौरतलब है कि चेन्नई पहले ही दो बार खिताब पर कब्जा जमा चुका है वहीं मुंबई दूसरी बार इस खिताब को अपने नाम करना चाहता है।