For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आईपीएल-2018: CSK बॉलर्स के आसपास भी नहीं कोई टीम, सबको छोड़ा पीछे

पुणे: आईपीएल 11 में दिल्ली डेयरडेविल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुक़ाबला खेला गया जिसमें चेन्नई को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ चेन्नई के नम्बर एक पर पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका है। चेन्नई की टीम की शुरुआत अच्छी रही थी और एक समय चेन्नई मैच पर बनाए हुई थी लेकिन धीमी हो रही पिच पर दिल्ली के गेंदबाजों ने चेन्नई के बल्लेबाजों को कोई मौक़ा नहीं दिया और चेन्नई की टीम ने या मुकाबला 34 रनों से गंवा दिया।

हालांकि इस मैच से इतर चेन्नई की बल्लेबाजी अच्छी रही है उन्होंने टूर्नामेंट में ख़ूब रन बटोरे हैं। लेकिन गेंदबाज़ी में चेन्नई की टीम ने जो कारनामा किया है उसके आसपास भी कोई टीम नहीं है। आईपीएल-2018 में चेन्‍नई सुपरकिंग्स के गेंदबाजों ने 13 मैचों और 296 ओवर में एक भी नोबॉल नहीं की है।

ऐसा करने वाली इस सीजन में चेन्‍नई इकलौती ऐसी टीम है। उसके अलावा बाकी सभी टीमों ने नोबॉल की है। ये अपने आप बड़ी बात है क्योंकि नो बॉल के कारण कई बार इस छोटे फ़ॉर्मैट में टीम को बड़ा नुकसान झेलना पड़ता है।

आईपीएल-2018 में अभी तक 9 मेडन ओवर डाले गए हैं और इनमें से तीन चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम की तरफ से आए हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और ड्वेन ब्रावो ने ये तीन मेडन ओवर किए हैं। इसके बाद दिल्‍ली की ओर से अमित मिश्रा और ट्रेंट बोल्‍ट डाले गए हैं। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से राशिद खान, राजस्‍थान रॉयल्‍स की तरफ से बेन स्‍टोक्‍स, और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से युजवेंद्र चहल ने मेडन किए हैं। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

Story first published: Saturday, May 19, 2018, 10:44 [IST]
Other articles published on May 19, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+