नई दिल्ली। आईपीएल में सबसे अधिक लोकप्रियता बटोरने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के इस बार प्रतिबंधित होने के बाद इस टीम के खिलाड़ी अलग अलग टीम का हिस्सा बन गये हैं, लेकिन इन खिलाड़ियों को अपनी टीम के लिए प्यार कम नहीं हुआ है।
IPL के 9 सीजन में पांच अलग-अलग टीमों के हिस्सा रहे ये 5 खिलाड़ी
A great reunion @Msd @ashwinravi99 @ImRaina @Newbigdog pic.twitter.com/H1x4dYyvEe
— Russell (@russcsk) April 15, 2016
सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खुद इस सीजन के शुरु होने से पहले कहा था कि यह काफी भावुक छड़ है जब पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा किसी जर्सी में आईपीएल में खेलने उतर रहा हूं।
चेन्नई सुपर किंग्स के तमाम खिलाड़ी अब अलग-अलग टीमों का हिस्सा है, लेकिन इन सब के बीच एक बार फिर से सीएसके के सभी खिलाड़ी राजकोट में देखे गये। सीएसके के खिलाड़ी इस बार गुजरात लायंस और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के बीच बट गये हैं। इन खिलाड़ियों की एक बार फिर से एक साथ फोटो सोशल मीडिया पर काफी साझा हो रही है।