For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आईपीएल: CSK vs RR आज, जानें किसका पलड़ा है भारी

पुणे: आईपीएल-11 का 17वां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच शुक्रवार को पुणे में आज खेला जाएगा। कावेरी विवाद के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का होमग्राउंड चेन्नई से पुणे शिफ्ट कर दिया गया था। इस लिहाज से चेन्नई अपने नए होमग्राउंड पर पहला मैच जीतने के इरादे से उतरेगी। सीजन से शुरुआती दोनों मैच जीतने वाली चेन्नई को उसके तीसरे मैच में पंजाब के हाथों 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं राजस्थान को भी अपने आखिरी मैच में केकेआर के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमें जीत की राह पर लौटने के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगी।

CSK और RR आमने-सामने

CSK और RR के बीच मुकाबलों का स्कोर 11-6 हैं। पुणे में टीम रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों का पुणे में 50 फीसदी का रिकॉर्ड रहा है, जिसमें सीएसके को 1 जीत और एक हार मिली है तो RR का भी पुणे में 2-2 का हार-जीत का रिकॉर्ड रहा है।

रैना ने बनाये हैं अधिक रन

रैना ने आईपीएल में RR के खिलाफ गम्भीर के 505 रनों के बाद सबसे अधिक बनाए हैं। रैना ने 135.34 के स्ट्राइक रेट के साथ 17 पारियों में 27.71 की औसत से 471 रन बनाए हैं। लेकिन उनका औसत 27.71, SRH के बाद सबसे कम औसत हैं। यहां पिछले सत्र के सात मैचों में, स्पिनरों ने 7.14 की दर से 23.83 पर 29 विकेट लिए हैं।

दोनों टीमों का प्रदर्शन

सीएसके यहां अंतिम ओवरों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करती रही है और 13.54 के रेट से रन बनाया है जो सभी टीमों में ज्यादा है। आरआर ने सबसे कम 14 विकेट लिए हैं और सभी टीमों में खराब गेंदबाजी औसत 39.14 है। सीएसके ने गेंद के साथ 33.18 के साथ विकेट निकाले हैं।

ये भी पढ़ें: वीडियो: टेबल पर गेल का सिर और सेब खिला रहे केएल राहुल, क्या था ये?

Story first published: Friday, April 20, 2018, 11:35 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+