Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत में होगी दुनिया के पूर्व क्रिकेटरों के बीच T-20 सीरीज, जानें कब शुरू होंगे मैच

नई दिल्ली। क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। फैंस के पास एक बार फिर पुराने दिग्गज खिलाड़ियों को मैदान पर उतरते हुए देखने का माैका मिला है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और विंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा मैदान पर चाैके-छक्के लगाने को तैयार हैं। इन दोनों के अलावा कई पूर्व क्रिकेटर अगले साल भारत में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के लिए मैदान पर उतरेंगे। मजेदार रहने वाला है जब पूर्व क्रिकेटरों को बीच कोई टी20 सीरीज होगी। फैंस के पास फिर से पुराने दिग्गजों को एक साथ खेलते हुए देखने का चांस बना है।

यह वर्ल्ड सीरीज एक टी-20 फॉर्मेट में होगा। यह टूर्नामेंट की ख़ास बात होगी, कि इसमें संन्यास ले चुके खिलाड़ी खेलेंगे। प्रशंसकों के लिए अच्छी बात यह है, कि उन्हें अपने पुराने पसंदीदा खिलाड़ियों को एक बार फिर से खेलने का मौका मिल जाएगा। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के इस टी-20 टूर्नामेंट में पांच देश हिस्सा लेने वाले हैं जो हैं ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और भारत। इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान जैसे देश इस टूर्नामेंट में नजर नहीं आएंगे। यह प्रशंसकों के लिए थोड़ी निराशा की बात जरुर है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और भारत जैसी पांच मजबूत टीमों के कारण यह टूर्नामेंट दिलचस्प होने के पूरे चांस है।

भारत में 2-16 फरवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, वीरेंद्र सहवाग, ब्रेट ली, तिलकरत्ने दिलशान और जोंटी रोड्स सहित कई जाने-माने पूर्व क्रिकेटर उतरेंगे। फिलहाल मैच किन स्टेडियम में खेलने जाएंगे इस बात का ऐलान होना अभी बाकी है। बीसीसीआई ने हाल ही में इस टूर्नामेंट को भारत में करवाने की मंजूरी दे दी है। बीसीसीआई का मानना है कि इस टूर्नामेंट के जरिए भारत में टी-20 क्रिकेट की लोकप्रियता और बढ़ेगी।

Story first published: Tuesday, October 15, 2019, 20:08 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+