धोनी-रैना ने मिलकर बनाया था संन्यास लेने का फैसला, CSK के ट्वीट से हुआ साफ
स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सुरेश रैना के साथ गहरी दोस्ती है। मैदान पर धोनी ने खुलकर सपोर्ट किया। यहां तक कि जब रैना को फ्लाॅप होने पर भी धोनी द्वारा माैके दिए जाते थे, तो फैंस सवाल उठाते थे। हालांकि, रैना मिले माैकों पर सही उतरते थे, क्योंकि धोनी जानते थे कि वो ऐसा खिलाड़ी है जो लय में आने के बाद टीम के लिए अहम पारियां खेल सकता है। अब दाैर देखो कैसा आया, इस जोड़ी ने संन्यास का ऐलान भी एक साथ किया। साथ साबित किया कि उनकी दोस्ती कायम रहेगी। दोनों ने संन्यास का कैसे एक साथ प्लान बनाया इस खुलासा चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) द्वारा किए गए ट्वीट के साथ हुआ है।

चेन्नई में दोनों ने लिया फैसला
इस समय धोनी कुछ खिलाड़ियों समेत आईपीएल सीजन-13 के लिए चेन्नई में तैयारी कर रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने कब और कहां संन्यास की घोषणा की, इसका खुलासा सीएसके ने किया। सीएसके ने अपने ट्विटर पर धोनी-रैना की तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर पुरानी नहीं, बल्कि उसी लम्हे की है जब दोनों ने एक साथ बैठे हुए संन्यास का ऐलान किया। दोनों एक दूसरे के गले मिले और इस दिन को ऐतिहासिक बना दिया।
|
चेपाॅक बना गवाह
सीएसके ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि इस ऐतिहासिक दिन का गवाह चेन्नई का चेपाॅक स्टेडियम बना है। सीएसके ने लिखा, ''तारीख : स्वतंत्रता दिवस(15 अगस्त)। समय : भारत के सबसे दक्षिणी छोर पर सूर्यास्त। जगह : चेपाॅक। यानी कि ये जगह ये समय धोनी-रैना के संन्यास के साथ हमेशा के लिए यादगार बन गया। साफ है कि दोनों ने अपनी पुरानी दोस्ती कायम रखते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

धोनी के साथ ही रैना ने लिया संन्यास
बता दें कि धोनी ने 15 अगस्त को शाम 7 बजकर 29 मिनट पर इंस्टाग्राम पर भावुक कर देने वाली वीडियो शेयर कर संन्यास की घोषणा की। इसके बाद फैंस ने प्रतिक्रिया देने शुरू कर दी तो वहीं रैना ने भी कमेंट करते हुए उनके साथ संन्यास का ऐलान कर दिया।

दोनों का करियर-
धोनी ने 23 दिसंबर 2004 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उन्होंने 90 टेस्ट मैचों की 144 पारियों में 6 शतक और एक दोहरे शतक की मदद से 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए। वहीं 350 वनडे मैचों की 297 पारियों में 10 शतक की बदाैलत 50.58 की औसत से 10773 रन बनाए। वहीं 98 टी20 मैचों की 85 पारियों में 1617 रन दर्ज है। धोनी के साथी रैना ने 30 जुलाई 2005 को मैदान पर कदम रखा था। उन्होंने 18 टेस्ट, 226 वनडे, जबकि 78 टी20 मैच खेले जिसमें क्रमश: 768, 5615, 1604 रन दर्ज किए। रैना ने आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ 8 जुलाई 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, जबकि धोनी ने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 जुलाई 2019 को खेला था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
