CSK vs MI Match Preview: चेन्नई को हराकर प्लेऑफ की राह आसान करना चाहेगी मुंबई टीम
नई दिल्ली। आईपीएल टूर्नामेंट का 44वां मुकाबला शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला है। चेन्नई पहले से ही 11 मैचों में 16 अंको के साथ प्लेऑफ में पहुंच चुकी है तो वहीं मुंबई 10 मैचों में छह जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। ऐसे में मुंबई चाहेगा कि जीत हासिल कर प्लेऑफ में जाने की जगह आसान की जाए, लेकिन उनके लिए आसान नहीं रहने वाला। क्योंकि दोनों टीमें इस सीजन में एक बार आमने-सामने हुईं, जिसमें मुंबई ने अपने घर वानखेड़े में चेन्नई को 37 रनों से हराया था। ऐसे में चेन्नई हिसाब बराबर करना भी चाहेगी।
अगर बात की जाए दोनों टीमों के आपसी रिकाॅर्ड की चेन्नई और मुंबई के बीच अबतक 27 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें मुंबई ने 15 मैचों में जीत हासिल की है जबकि चेन्नई 12 मैच जीतने में कामयाब रहा है। यानि, मुंबई का पलड़ा भारी है। वहीं स्टेडियम की बात करे तो यहां कुल 53 मैच हो चुके हैं जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 32 तो गेंदबाजी करने वाली टीम 20 बार जीत दर्ज कर चुकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस मैदान पर 160 रन बनाने वाली पहली टीम भी मैच जीत सकती है। यहां दूसरी पारी का औसत 151 रन रहा है।
दोनों टीमों का स्क्वाड:
चेन्नई सुपर किंग्स : शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर/ कप्तान), केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरी, एन जगदीसन, रुतुराज गायकवाड़, स्कॉट कुगलेइजन, चैतन्य बिश्नोई, कर्ण शर्मा, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, मोहित शर्मा, केएम आसिफ, मोनू कुमार
मुंबई इंडियंस : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, क्रुनाल पांड्या, राहुल चाहर, मयंक मारकंडे, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह, इशान किशन, युवराज सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, आदित्य तारे, सिद्धेश लाड, एविन लुईस, पंकज जायसवाल, अनुकुल रॉय, मिशेल मैकक्लेनाघन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, बरिंदर चरण, रसिख सलाम, जयंत यादव, बेउरन हेंड्रिक्स
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
