IPL 2019: प्लेऑफ की ओर मुंबई ने बढ़ाए कदम, चेन्नई को 46 रनों से हराया
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 के 44वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 46 रनों से हराकर प्लेआफ की ओर कदम बढ़ा लिए हैं। मुंबई ने 156 रनों का लक्ष्य रखा था, जवाब में चेन्नई टीम 109 रनों पर ही ढेर हो गई। मुंबई के लिए लसिथ मलिंगा ने 3, क्रुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह ने 2-2 जबकि हार्दिक पांड्या व अनुकूल राय ने 1-1 विकेट लिया। मुंबई की यह 11 मैचों में सातवीं जीत रही और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ चुकी है। वहीं चेन्नई अब भी 12 मैचों में 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही।पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर लसिथ मलिंगा ने सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन (8) को राहुल चाहर के हाथों कैच आउट कराकर चेन्नई को पहला झटका दिया। वॉटसन के बाद सुरेश रैना (2) भी ज्यादा देर पर पिच पर नहीं टिक पाए। क्रुणाल पांड्या ने 4.3 ओवर में अंबाती रायुडू (0) को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया। इसके कुछ ही देर बाद आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने केदार जाधव (6) को अपना शिकार बनाया। पांड्या ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।
इस सीजन का पहला मैच खेल रहे अनूकुल रॉय ने 9.6 ओवर में ध्रुव शौरी (5) को राहुल चाहर के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद 12वें ओवर की चौथी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने मुरली विजय को अपना शिकार बनाया। बुमराह ने उन्हें सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया और चेन्नई को छठा झटका दिया। विजय ने 35 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 38 रन बनाए। 15.6 ओवर में लसिथ मलिंगा ने ड्वेन ब्रावो (20) को खुद की गेंद पर कैच लेकर चलता किया।
इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदाैलत मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 4 विकेट खोकर 156 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में चेन्नई को 10 ओवर में 60 रनों पर 5 झटके लग चुके हैं। शेन वाॅटसन 8, सुरेश रैना 2 रन बनाकर आउट हुए। अंबाती रायडू खाता भी नहीं खोल सके। केदार जाधव 6, ध्रुव शोरे 5 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई के लिए रोहित ने 48 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चाैके व 3 छक्के शामिल रहे। क्विंटन डी काॅक ने 15, इविन लुईस ने 32 व कुणाल पांड्या 1 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या 23, किरोन पोलार्ड 13 रन बनाकर नाबाद रहे। मिचेल सेंटनर ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट निकाले। इमरान ताहिर, दिपक चाहर ने 1-1 विकेट लिया।
ऐसी है प्लेइंग इलेवन-
मुंबई इंडियंस : क्विंटन डी कॉक (कप्तान), एविन लुईस, रोहित शर्मा (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, अनुकुल रॉय, राहुल चाहर, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह
चेन्नई सुपर किंग्स : शेन वॉटसन, मुरली विजय, सुरेश रैना (कप्तान), अंबाती रायुडू (विकेटकीपर), ध्रुव शौरी, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
