For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK vs RR: IPL इतिहास में एक मैच के दौरान सर्वाधिक छक्कों का गवाह बना ये मुकाबला

नई दिल्लीः आईपीएल 2020 के चौथे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 16 रनों से हरा दिया। शारजाह में हुआ मैच एक हाईस्कोरिंग मुकाबला था जिसमें दोनों टीमों ने 200 या उससे ऊपर का स्कोर बनाया।

पारी की शुरुआत करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवरों में 7 विकेट पर 216 रन बनाए और चेन्नई ने इतने ही ओवरों में 200 रन किए। इस मैच की सबसे बड़ी खासियत गगनचुंबी छक्के रहे जिसमें से एक छक्का तो धोनी ने अंतिम ओवर में ऐसा मारा जो सीधा स्टेडियम के पार होकर सड़क पर जा गिरा।

कुल मिलाकर इस मैच में 33 छक्के लगे और यह किसी भी आईपीएल मैच के दौरान लगे सर्वाधिक छक्कों की बराबरी हो गई है। इससे पहले 2018 के सीजन में आरसीबी और सीएसके के बीच मैच में भी 33 छक्के लगे थे।

आईपीएल इतिहास में एक मैच में लगे सर्वाधिक छक्के-

33 RCB बनाम CSK बेंगलुरु 2018
33 RR बनाम CSK शारजाह 2020 *
31 CSK बनाम KKR चेन्नई 2018
31 KXIP बनाम KKR इंदौर 2018
31 DD बनाम GL दिल्ली 2017

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज संजू सैमसन इस मुकाबले में 9 छक्के मारने वाले खिलाड़ी रहे जबकि स्टीव स्मिथ और जोफ्रा आर्चर ने 4-4 छक्के लगाए। तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से फाफ डु प्लेसिस ने 7 छक्के लगाए। शेन वॉटसन ने 4 और धोनी ने 3 छक्कों का योगदान दिया। इसी बीच सैम करन तेजी से पिच हिटर की भूमिका में सेट होते जा रहे हैं और उन्होंने अपनी 6 गेंदों की पारी में 2 छक्कों का योगदान दिया।

यह मैच जिस मैदान पर हुआ उसकी बाउंड्री भी छोटी है और पिच बल्लेबाजी के माकूल थी जिसका भरपूर फायदा संजू सैमसन ने उठाया। सैमसन को स्पिनरों की जो भी गेंद फुल लेंथ पर गिरी मिली उन्होंने इसको आसानी से आसमान की ऊंचाईयों के दर्शन करा दिए। इसके साथ ही राजस्थान ने जोस बटलर और बेन स्टोक्स के बगैर जीत के साथ अपना खाता खोल लिया है।

Story first published: Wednesday, September 23, 2020, 9:17 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+