For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चेन्नई टेस्ट: दूसरे दिन इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 477 रन, भारत- 60/0

चेन्नई में भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें और आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड की पूरी टीम 477 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में भारत ने बिना विकेट खोए 60 रन बना लिए हैं।

चेन्नई। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया ने बिना विकेट खोए 60 रन बना लिए हैं। इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 477 रनों पर समाप्त हो गई।

भारत-इंग्लैंड के बीच पांचवा टेस्ट LIVE

भारत की तरफ से लोकेश राहुल और पार्थिव पटेल ओपनिंग के लिए उतरे। दोनों ने संभलकर खेलते हुए दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए टीम इंडिया का स्कोर 60 रन पर पहुंचा दिया है। राहुल 30 रन और पार्थिव 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 477 रनों पर समाप्त हो गई। इंग्लैंड का 10वां विकेट जेक बॉल के तौर पर गिरा। जेक बॉल ने 12 रनों की पारी खेली। 9वां विकेट स्टुअर्ट ब्रॉड का गिरा वो 19 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से डावसन 66 रन बनाकर नाबाद रहे।

राशिद के रुप में इंग्लैंड का 8वां विकेट गिरा। उन्होंने 60 रनों की पारी खेली। इससे पहले इंग्लैंड का 7वां विकेट मोइन अली के रुप में गिरा। मोइल अली 146 रन बनाकर आउट हुए।

मोइन अली ने पहले दिन शानदार शतक पूरा किया था। पांचवें टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर 284 रन बनाए थे।

दूसरे दिन जैसे ही खेल शुरू हुआ इंग्लैंड को पांचवां झटका बेन स्टोक्स के रुप में लगा। स्टोक्स 6 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड का 6वां विकेट बटलर के रुप में गिरा। बटलर ने 5 रनों की पारी खेली।

पहले दिन इंग्लैंड ने बनाए थे 4 विकेट पर 284 रन

पांचवे टेस्ट में इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 284 रन बनाए थे। 5वें टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

अली के अलावा अंग्रेजों की तरफ से रूट ने अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम को संकट से उबारा। रूट 88 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए और जडेजा के शिकार बने। अंग्रेजों की शुरूआत अच्छी नहीं रही।

खेल के छठें ओवर में ही पहला झटका केटान जेनिंग्स (1) के रूप में लगा। वो तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने निशाना बने।

कप्तान एलिस्टर कुक (10) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और रवींद्र जडेजा की गेंद पर 21 के कुल स्कोर पर बोल्ड हो गए। हालांकि कुक ने मैच की पहली ही बॉल पर दो रन लेकर टेस्ट मैचों में अपने 11 हजार रन पूरे कर लिए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+