For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली ने CSK के खिलाफ हार की बताई वजह

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को आईपीएल के इस सीजन में लगातार मिल रही हार के बीच एक अदद जीत की दरकार थी, जोकि आज आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ आई। चेन्नई के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले आरसीबी के बल्लेबाजों को 145 रन के स्कोर पर ही रोक दिया। उसके बाद चेन्नई के युवा सलामी बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक लगाया और टीम को जीत दिलाई। रितुराज ने 65 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। वहीं बेंगलुरू की हार के बाद टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि हमारे गेंदबाज बेहतर कर सकते थे।

कोहली ने कहा कि पिच जिस तरह से दिख रही थी वैसा दूसरी पारी में कतई नहीं हुआ। चेन्नई के गेंदबाजों ने स्टंप पर गेंदबाजी की, मुझे नहीं लगता कि हमे ड्राइव करने लायक गेंद मिली। उनके स्पिनर्स ने काफी कसी हुई गेंदबाजी की। 140 से अधिक का स्कोर इस पिच के हिसाब से लड़ने लायक था, हम 150 के स्कोर की ओर देख रहे थे। मुझे लगता है कि हम गेंद की रफ्तार में बदलाव कर सकते थे और कुछ बाउंसर डाल सकते थे। हमे जितना अच्छा करना चाहिए था, हमने नहीं किया। हमने बल्लेबाजों को अपनी शर्त पर खेलने दिया। इस तरह के दिन के लिए भी हमे तैयार रहना चाहिए। हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और आपको स्वीकार करना होगा कि कुछ मैच हार भी सकते हैं।

बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी की टीम ने 6 विकेट गंवाकर 145 रन बनाए। कप्तान कोहली ने एक बार फिर से टीम को संभाला और 50 रन बनाए। वहीं एबी डिविलियर्स 36 रनों की पारी खेली। सीएसके के गेंदबाजों ने बहुत ही कसी हुई गेंदबाजी की। दीपक चहर ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि सैम करन ने 3 ओवर डालकर 19 रन दिए और 3 विकेट झटके। वहीं मिचेल सैंटनर ने 4 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।

Story first published: Sunday, October 25, 2020, 19:21 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+