For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: जडेजा पर भारी पड़ी शिखर धवन की शतकीय पारी, चेन्नई को 5 विकेट से हराया

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 34वां मैच शारजाह के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया जहां पर आखिरी ओवर के रोमांच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बाजी मार ली और सीएसके की टीम को बेहद रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आज के मैच में शुरुआत भले ही खराब रही और लेकिन शिखर धवन ने आईपीएल करियर में अपना पहला शतक लगाया और 58 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अंकतालिका में अपना पहला स्थान हासिल कर लिया और 14 अंक बना लिये हैं। वहीं सीएसके की टीम के लिये प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिये बचे हुए सभी मैचों को जीतना होगा वरना वो इस लीग में बाहर होने वाली पहली टीम बन जायेगी।

और पढ़ें: DC vs CSK: कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, तोड़ा नरेन- मलिंगा का बड़ा रिकॉर्ड

सीएसके की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रनों का स्कोर खड़ा किया और दिल्ली के सामने 180 रनों का लक्ष्य रखा। वहीं दिल्ली की टीम ने रनों का पीछा करते हुए इस लक्ष्य को 1 गेंद पहले ही हासिल कर लिया।

दिल्ली कैपिटल्स के लिये शिखर धवन ने शानदार पारी खेलते हुए आज आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ने का काम किया। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आज के मैच में धवन के 3 कैच छोड़े जिसमें पहला कैच 25 रन के स्कोर पर दूसरा कैच 51 रन के स्कोर पर जबकि तीसरा कैच 79 रन के निजी स्कोर पर छोड़ा।

और पढ़ें:IPL 2020: जडेजा-रायडु ने आखिरी 5 ओवर में बटोरे 67 रन, दिल्ली को जीत के लिये 180 की दरकार

हालांकि इसके बावजूद चेन्नई की टीम ने मैच में पकड़ बना कर रखी थी जिसके चलते दिल्ली की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिये 17 रनों की दरकार थी, हालांकि एक ओवर पहले ही चोटिल हो कर मैदान से बाहर गये ड्वेन ब्रावो के मौजूद न होने के चलते धोनी को जडेजा से गेंद करवानी पड़ी।

जडेजा के इस ओवर में अक्षर पटेल ने रन बनाने की जिम्मेदारी अपने कंधे पर ली और 3 बड़े छक्के लगाकर अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई। अक्षर पटेल ने 5 गेंदों में ताबड़तोड़ 21 रन बनाये और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

Story first published: Saturday, October 17, 2020, 23:36 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+