INDvsENG: बढ़ सकती हैं रवि शास्त्री की मुश्किलें, इस दिग्गज ने कोच पद से हटाने की कही बात
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड में मिली शर्मनाक हार का मामला अब तक लोगों के दिमाग से नहीं उतरा है। वहीं इस हार का जिम्मेदार सबसे ज्यादा टीम के कोच रवि शास्त्री के रवैये को माना जा रहा है। बता दें कि जब से भारत-इंग्लैंड का दौरा समाप्त हुआ है चारों ओर से टीम के इस प्रदर्शन की आलोचना तो हो ही रही है लेकिन साथ ही साथ कोच को हटाने की मांग भी लगातार उठ रही है। वहीं अब तो इस आलोचना में फैंस के साथ-साथ क्रिकेट के दिग्गज भी शरीक होते नजर आ रहे हैं। वहीं हाल ही में अब टीम के खराब प्रदर्शन के लिए मुख्य कोच रवि शास्त्री को जिम्मेदार ठहराते हुए पूर्व टेस्ट क्रिकेटर चेतन चौहान ने साफ कह दिया है कि शास्त्री को नवंबर में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ही हटा दिया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Asia Cup 2018: विराट कोहली को आराम दिए जाने पर बीसीसीआई और एसीसी में ठनी

चेतन चौहान ने कुछ यूं किया समर्थनः
चेतन चौहान ने शास्त्री को कोच पद से हटाए जाने को लेकर कहा कि वि शास्त्री को आस्ट्रेलिया दौरे से पहले हटा देना चाहिए। रवि शास्त्री बहुत ही अच्छे कमेंटेटर हैं और उन्हें ऐसा ही करने देना चाहिए। चौहान ने यहां पत्रकारों से कहा कि टीम इंडिया को बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था। दोनों टीमें बराबरी की थीं। लेकिन भारतीय टीम इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों पर लगाम कसने में विफल रही।

शास्त्री के इस बयान पर भी जताई असहमतिः
पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज ने शास्त्री के इस बयान की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने विराट कोहली की अगुवाई वाली मौजूदा टीम को ‘विदेश का दौरा करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम' करार दिया था। उन्होंने कहा- मैं इस बात से सहमत नहीं हूं। 1980 के दशक में भारतीय टीम विश्व का दौरा करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम थी। दुबई में एशिया कप क्रिकेट चैम्पियनशिप में भारत की संभावनाओं के बारे में चौहान ने कहा कि टीम में युवा और अनुभवी खिलाडिय़ों का अच्छा मिश्रण है जिससे बेहतर नतीजे की उम्मीद है। चौहान से पहले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग भी शास्त्री को हटाने की मांग कर चुके हैं।

भारत को मिली थी निराशाजनक हारः
गौरतलब हो कि टीम इंडिया करीब 80 दिनों के दौरे पर इंग्लैंड के लिए रवाना हुई थी, जहां भारतीय टीम को केवल टी-20 सीरीज में ही जीत मिली थी बाकि वनडे सीरीज को गंवाने के बाद भारत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-4 से हार गया था। वहीं अब भारतीय टीम एशिया कप में 18 सितंबर को अपना पहला मुकाबला हॉन्गकॉन्ग से खेलेगी। हालांकि इस टीम में कप्तान कोहली टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
ये भी पढ़ें- Asia Cup 2018: हॉन्गकॉन्ग को 8 विकेट से हराकर पाकिस्तान ने किया धमाकेदार आगाज
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
