Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बैन हटने के बाद भी श्रीसंत खेल पाएंगे क्रिकेट या नहीं, जानें क्या कहा चेतन चाैहान ने

नई दिल्ली। स्पाॅट फिक्सिंग में सुप्रीम कोर्ट से राहत पाने के बाद तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को फिर से टीम में वापसी की उम्मीद जागी है। लेकिन अभी भी इसपर बीसीसीआई का स्पष्ट रूप से फैसला आना बाकी है। अब सवाल बनता है कि अगर बीसीसीआई श्रीसंत पर लगे आजीवन प्रतिबंध को खत्म कर देती है तो क्या वो फिर भी टीम में वापसी कर पाएंगे। इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन चौहान ने बयान देते हुए बताया कि श्रीसंत खेल पाएंगे या नहीं।

चेतन का मानना है कि श्रीसंत को फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए पहले अपनी फिटनेस साबित करने की जरूरत है। बातचीत में कहा, 'बीसीसीआई का किसी के साथ मनमुटाव नहीं है। अतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापस लौटने से पहले श्रीसंत को घरेलू क्रिकेट खेलना पड़ेगा। वह काफी समय से क्रिकेट से दूर है। इसलिए उन्हें पहले फिटनेस साबित करनी होगी और इसके बाद वह स्थिति को अच्छे से हैंडिल करने में सक्षम होंगे।'

बता दें कि श्रीसंत साल 2013 में हुए आईपीएल सीजन के दाैरान स्पाॅट फिक्सिंग का आरोप लगा था। उनपर जानबूझकर नाॅ बोल फेंकने का आरोप लगा था। जांच के बाद बीसीसीआई ने उन्हें आरोपी मानते हुए जीवनभर क्रिकेट खेलने से निलंबित कर दिया। लेकिन श्रीसंत का मानना है कि बीसीसीआई ने उनपर अति कठोर रूप दिखाया। हालांकि, अब सुप्रीम कोर्ट ने इस क्रिकेटर पर लगा आजीवन प्रतिबंध खत्म कर दिया है। यानी श्रीसंत की क्रिकेट में फिर से वापसी हो सकती है। वहीं बीसीसीआई को भी 3 महीने के अंदर अपना फैसला सुनाना होगा।

Story first published: Friday, March 15, 2019, 20:28 [IST]
Other articles published on Mar 15, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+