For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चेतन साकरिया के पिता का निधन, राजस्थान रॉयल्स ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज चेतन साकरिया के पिता का आज कोरोना के चलते निधन हो गया। इस बात की पुष्टि खुद राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके दी है। संकट के इस समय में टीम ने चेतन साकरिया के इस व्यक्तिगत क्षति पर दुख जाहिर करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया है। ट्वीट में कहा गया है, हमे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि कांजीभाई साकरिया कोरोना के खिलाफ अपनी लड़ाई आज सुबह हार गए। हम चेतन के साथ लगातार संपर्क में हैं और उन्हें व उनके परिवार को इस मुश्किल समय में हर संभव मदद दिलाने की कोशिश करेंगे।

राजस्थान रॉयल्स के अलावा सौराष्ट्र क्रिकेट की ओर से भी ट्वीट करके चेतन साकरिया के पिता के निधन पर दुख जताया या है। सौराष्ट्र क्रिकेट की ओर से ओम शांति ट्वीट करके लिखा गया, सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन की ओर से हम सभी चेतना साकरिया के इस दुख में पिता के निधन पर अपनी संवेदना जाहिर करते हैं। ईश्वर से दुआ करते हैं कि चेतन साकरिया और उनके परिवार को इस संकट के समय दुख को सहन करने की ताकत दे। ईश्वर पवित्र आत्मा को शांति दे।

बता दें कि बाए हाथ के तेज गेंदबाज चेतन साकरिया का पहली बार आईपीएल में चयन हुआ था। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें 1.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। अपने पहले ही आईपीएल मैच में चेतन ने 31 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में चेतन ने केएल राहुल, मयंक अग्रवाल का विकेट अपने नाम किया था। आईपीएल के इस सीजन में साकरिया ने 7 मैच खेले थे और इस दौरान उन्होंने 7 विकेट हासिल किए थे। चेतन साकरिया का इन 7 मैचों में औसत 31.71 का रहा और इकोनॉमी 8.22 की रही। उल्लेखनीय है कि चेतन साकरिया के पिता ऑटो ड्राइवर थे। एक इंटरव्यू में साकरिया ने कहाथआ किआईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से उन्हें मैच फीस का एक हिस्सा मिला था जिसकी मदद से वह अपने पिता का इलाज करा रहे हैं।

Story first published: Sunday, May 9, 2021, 15:45 [IST]
Other articles published on May 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+