हंसी आती है ऐसी बातें सुनकर, कोहली-रोहित के बीच कोई दरार नहीं, चेतन शर्मा ने कही ये बात
नई दिल्लीः भारत के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने शुक्रवार को उन सभी बातों पर विराम लगाने की पूरी कोशिश की जिसके तहत विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच दरार जैसी खबरें बताई जाती हैं। चेतन शर्मा ने साफ कहा है कि भारतीय क्रिकेट के इन दोनों सितारों के बीच चीजें बिल्कुल सही चल रही हैं, किसी तरह का झगड़ा या मनमुटाव नहीं हैं।
जबसे कोहली को वनडे कप्तानी से हटाकर रोहित को पूरी कमान सौंपी गई है तब से ये दरार वाली बातें ज्यादा उभर कर सामने आई हैं। हालांकि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत की वनडे टीम की घोषणा करते हुए चीफ सेलेक्टर ने सभी मामलों को साफ करने की कोशिश की।
जब चेतन से पूछा गया कि उन्होंने कोहली और रोहित को साथ बैठाकर उनका आपस का मामला सुलझाने का प्लान बनाया है, तो उनका जवाब था- लेकिन, किस चीज को सुलझाना है? चीजें बिल्कुल सही हैं। मैं बस यही कहूंगा कि धारणाओं पर मत जाओ। हम पहले क्रिकेटर हैं और फिर चयनकर्ता हैं। उन दोनों के बीच में कुछ नहीं है।
चेतन ने यह भी कहा है कि रोहित और कोहली के बीच भविष्य को लेकर आपस में बहुत अच्छी प्लानिंग भी है।
वे आगे कहते हैं कि, कभी-कभी मुझे रिपोर्ट के आधार पर चलाई गई बातों को पढ़कर हंसी आती है। चीजें बेहतरीन हैं। अगर आप मेरी जगह होते तो इन खिलाड़ियों को आपस में काम करते देखने का लुत्फ उठाते जो एक टीम, एक परिवार और एक यूनिट के तौर पर काम करते हैं।
जब लोग चीजों को ऐसे पेश करते हैं तो यह दुख की बात है। तो प्लीज, 2021 के विवादों को पीछे छोड़ दीजिए। इस बारे में बात कीजिए कि एक बेस्ट टीम कैसे बनाई जा सकती है।
जब चेतन से यह पूछा गया कि कोहली को वनडे की कमान से हटाने का फैसला टेस्ट टीम चयन के समय क्यों बताया गया और यह तब क्यों नहीं बताया गया जब वनडे टीम का सेलेक्शन होना था, तो चयनकर्ता ने कहा कि वह दोनों कप्तानों को फैसले के हिसाब से तैयार करने का समय देना चाहते थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
