For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सिडनी टेस्ट : चेतेश्वर पुजारा ने तोड़ा राहुल द्रविड़ का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा ने लाजवाब पारी खेली। चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में बेहतरीन 193 रन बनाए और दोहरे शतक से चूक गए। पुजारा की इस पारी के दौरान उन्होंने साबित किया की टीम इंडिया को नई दीवार वाकई मिल चुकी है। इस सीरीज में पुजारा ने तीन शतक लगाए हैं। दमखम भरी पारी खेलने के साथ ही पुजारा ने भारत के पूर्व महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा गेंद का सामना:

ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा गेंद का सामना:

चेतेश्वर पुजारा ने टीम अपनी 193 रन की पारी के दौरान 373 गेंदों का समाना किया और 22 चौके जड़े। पुजारा ने इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस दौरान उन्होंने राहुल द्रविड़ को इस मामले में पछाड़ दिया है। पुजारा ने इस सीरीज में अबतक 1258 गेंदो का सामना किया है। इसके साथ ही वह भारतीय के तौर पर ऑस्ट्रेलिया में एक सीरीज में सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले राहुल द्रविड़ ने 2003-04 सीरीज में 1203 गेंद का सामना किया था। विराट कोहली ने साल 2014-15 में 1,093 गेंदों का सामना किया था। और सुनील गावस्कर ने 1977-78 में 1,032 गेंद का सामना किया था।

द्रविड़ और कुक हैं आगे:

द्रविड़ और कुक हैं आगे:

विश्व स्तर पर रिकॉर्ड की बात करें तो एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा गेंद खेलने के मामले में पुजारा पूर्व भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और इंग्लिश बल्लेबाज एलिस्टर कुक से पीछे हैं। पुजारा ने अबतक 1245 गेंदों का सामना किया है। इससे पहले राहुल द्रविड़ ने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 1336 गेंदों का सामना किया था। वहीं एलिस्टर कुक ने भारत के खिलाफ सीरीज में साल 2012-13 में 1285 गेंद का सामना किया। पुजारा ने सुटक्लिफ को पीछे छोड़ा जिनके नाम ऑस्ट्रेलिया में 1237 गेंद खेलने का रिकॉर्ड दर्ज था।

एशियन बल्लेबाज द्वारा ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा रन :

एशियन बल्लेबाज द्वारा ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा रन :

इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर के नाम यह रिकॉर्ड सबसे ऊपर दर्ज है। सचिन ने सिडनी में साल 2004 में 241 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं राहुल द्रविड़ ने 2003 में एडिलेड में 233 रन की पारी खेली थी।रवि शास्त्री ने 1992 में सिडनी के मैदान पर 206 रन की पारी खेली थी। पुजारा से आगे अजहर अली जिन्होंने साल 2016 में नाबाद 205 पारी खेली थी और वीरेंद्र सहवाग का भी नाम है जिन्होंने मेलबर्न में साल 2003 में 195 रन की पारी खेली थी।पुजारा ने मौजूदा मैच में 193 रन की पारी खेली है।

Story first published: Friday, January 4, 2019, 16:29 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+