Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सिडनी टेस्ट : चेतेश्वर पुजारा ने अपनी मैराथन पारी के लिए इस शख्स की तारीफ में कही बड़ी बात

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में चेतेश्वर पुजारा का बल्ला जमकर बोला है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में तीन बेहतरीन शतक जमाए हैं। सिडनी टेस्ट मैच में वह दोहरे शतक से भी चूक गए थे। इस सीरीज में चेतेश्वर पुजारा की लाजवाब पारियों के चलते टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया इतिहास रचने के करीब है। पहली बार भारत ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने के बेहद करीब है। इतना ही नहीं इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन के दम पर दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

कई बार अपनी घुटने की तकलीफ के चलते उन्हें तकलीफों का सामना करना पड़ा है। इस दौरान पुजारा ने अपनी मैराथन पारी के लिए इस शख्स को श्रेय दिया है। चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट को अपनी सफलता के लिए श्रेय दिया है। उन्होंने उनके लिए दिल को छू लेने वाला मैसेज टि्वटर पर शेयर किया है।

उन्होंने लिखा, ''इस शख्स ने मेरे साथ अपने परिवार से भी ज्यादा समय बिताया। शुक्रिया मेरी इतनी मदद करने के लिए और लगातार दौड़ने का अभ्यास कराने के लिए।''

बता दें कि चेतेश्वर पुजारा 2018 के शुरुआत में बल्ले से रन के लिए जूझ रहे थे। लचर प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम इंडिया से ड्रॉप भी किया गया था। लेकिन टीम ने उनपर फिर से भरोसा जताते हुए टीम में वापसी का मौका दिया और उन्होंने उम्दा प्रदर्शन करते हुए टीम का भरोसा जीत लिया।

बता दें कि पुजारा की सिडनी टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक जड़ साबित किया की टीम इंडिया को नई दीवार वाकई मिल चुकी है। इस सीरीज में पुजारा ने तीन शतक लगाए हैं। दमखम भरी पारी खेलने के साथ ही पुजारा ने भारत के पूर्व महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Story first published: Saturday, January 5, 2019, 11:32 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+