For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चेतेश्वर पुजारा फिर हुए फेल, जानिए कब निकला था उनके बल्ले से आखिरी शतक

स्पोर्ट्स डेस्क (नोएडा)। भारतीय क्रिकेट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाद चेतेश्वर पुजारा फिलहाल फैंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में लय हासिल करने की कोशिश तो कर रहे हैं, लेकिन नाकाम साबित हो रहे हैं। भारतीय टीम जब इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में तीसरा टेस्ट खेलने के लिए उतरी तो उम्मीद थी कि पुजारा बड़ा स्कोर करेंगे, लेकिन वह फिर फेल साबित हुए। भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। केएल राहुल (0) के पवेलियन लाैटने के बाद पुजारा क्रीज पर आए, लेकिन वो भी सस्ते में वापस चल दिए।

10वीं बार बने एंडरसन का शिकार

10वीं बार बने एंडरसन का शिकार

पुजारा का शिकार किया जेम्स एंडरसन ने। एंडरसन ने पहली पारी के 5वें ओवर की पहली गेंद पर ही पुजारा को चकमा दे दिया। पुजारा एंडरसन की स्विंग को पड़ नहीं सके व बल्ले का हल्का सा किनारा लेकर विकेट के पीछे जोस बटलर को कैच थमा बैठे। इसी के साथ पुजारा 9 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 1 रन का योगदान टीम को दे सके। राहुल को भी एंडरसन ने आउट किया, फिर चाैथे नंबर पर आए विराट कोहली (7) को भी एंडरसन ने आउट कर भारत के 3 विकेट 21 रन पर गिरा दिए। एंडरसन ने इसी के साथ पुजारा के नाम खास उपलब्धि हासिल कर ली। दरअसल, एंडरसन पुजारा को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गए। एंडरसन ने 10वीं बार पुजारा को चलता किया। वहीं नाथन लियोन ने 7, पैट कमिंस ने 6, जोश हेजलवुड ने 5 बार पुजारा को टेस्ट में आउट किया है।

जानिए कब निकला था उनके बल्ले से आखिरी शतक

जानिए कब निकला था उनके बल्ले से आखिरी शतक

पुजारा का प्रदर्शन भी कोहली की तरह लंबे समय से खराब चल रहा है। आपको जब पता चलेगा कि आखिर कब पुजारा ने आखिरी टेस्ट शतक जड़ा तो आप आंकड़े देख हैरान रह जाएंगे। पुजारा ने आखिरी शतक 3 जनवरी 2019 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेली पहली पारी में लगाया था। तब पुजारा ने 193 रनों की विशाल पारी खेली थी, लेकिन इस पारी के बाद पुजारा को शतक लगाने का माैका नहीं मिला।

आखिरी 35 पारियों में नहीं लगा सके शतक

आखिरी 35 पारियों में नहीं लगा सके शतक

पुजारा ने उस टेस्ट के बाद 35 पारियां खेलीं, लेकिन शतक नहीं लगा सके। साल 2019 में पुजारा ने 7 मैच खेले, लेकिन इनकी 10 पारियों में वह शतक नहीं लगा सके। हालांकि, 4 अर्धशतक उन्होंने जरूर लगाए। फिर 2020 में 4 टेस्ट मैच खेले जिसमें दो न्यूजीलैंड के खिलाफ थे तो दो आस्ट्रेलिया। 4 टेस्ट की 8 पारियों में भी पुजारा शतक नहीं लगा सके। सिर्फ एक अर्धशतक निकला जो न्यूजीलैंड के खिलाफ था। फिर 2021 में अभी तक खेल चुके 17 पारियों में भी पुजारा शतक तक नहीं पहुंच सके, लेकिन उन्होंने 4 अर्धशतक जमाए। इस तरह पुजारा जनवरी 2019 से लेकर 25 अगस्त तक कुल 35 पारियां खेल चुके हैं, लेकिन शतक का सूखा खत्म नहीं कर सके। यह समय जरूर पुजारा के लिए बुरा चल रहा है, ना सिर्फ पुजारा बल्कि विराट कोहली व अजिंक्य रहाणे के लिए भी जो खुद 2019 के बाद कुछ कमाल नहीं दिखा पाए हैं।

आखिरी 35 पारियों में नहीं लगा सके शतक

आखिरी 35 पारियों में नहीं लगा सके शतक

पुजारा ने उस टेस्ट के बाद 35 पारियां खेलीं, लेकिन शतक नहीं लगा सके। साल 2019 में पुजारा ने 7 मैच खेले, लेकिन इनकी 10 पारियों में वह शतक नहीं लगा सके। हालांकि, 4 अर्धशतक उन्होंने जरूर लगाए। फिर 2020 में 4 टेस्ट मैच खेले जिसमें दो न्यूजीलैंड के खिलाफ थे तो आस्ट्रेलिया। 4 टेस्ट की 8 पारियों में भी पुजारा शतक नहीं लगा सके। सिर्फ एक अर्धशतक निकला जो न्यूजीलैंड के खिलाफ था। फिर 2021 में अभी तक खेल चुके 17 पारियों में भी पुजारा शतक तक नहीं पहुंच सके, लेकिन उन्होंने 4 अर्धशतक जमाए। इस तरह पुजारा जनवरी 2019 से लेकर 25 अगस्त तक कुल 35 पारियां खेल चुके हैं, लेकिन शतक का सूखा खत्म नहीं कर सके। यह समय जरूर पुजारा के लिए बुरा चल रहा है, ना सिर्फ पुजारा बल्कि विराट कोहली व अजिंक्य रहाणे के लिए भी जो खुद 2019 के बाद कुछ कमाल नहीं दिखा पाए हैं।

Story first published: Wednesday, August 25, 2021, 17:20 [IST]
Other articles published on Aug 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+