For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीलंका के खिलाफ पांचवे दिन पुजारा ने अपने नाम किया अनोखा कीर्तिमान

कोलकाता। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पांचवे दिन बल्लेबाज करने उतरे चेतेश्वर पुजारा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। चेतेश्वर पुजारा जैसे ही पांचवे दिन बल्लेबाजी करने उतरे तो वह दुनिया के 9वें बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने टेस्ट मैच में पांचो दिन बल्लेबाजी की। उन्होंने पांचों दिन इस टेस्ट मैच में बल्लेबाजी की है। आज चेतेश्वर पुजारा ने कुल 22 रन बनाए और वह लकमल की गेंद पर आउट हुए।

इससे पहले दो बल्लेबाजों ने कर दिखाया

इससे पहले दो बल्लेबाजों ने कर दिखाया

पुजारा से पहले ऐसा भारत के सिर्फ दो ही बल्लेबाज कर सके हैं। 1960 में एम जयसिम्हा पांचों दिन बल्लेबाजी करने उतरे थे, जबकि 1984 में रवि शास्त्री ऐसा कर सके थे और पांचों दिन उन्होंने बल्लेबाजी की थी। यहां दिलचस्प बात यह है कि तीनों ही बल्लेबाजों ने कोलकाता के ईडन गार्डेन में यह कारनामा कर दिखाया है।जयसिम्हा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचों दिन बल्ला संभाला था तो रवि शास्त्री ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचों दिन कुछ ना कुछ देर लिए बल्लेबाजी की थी

पांचों दिन बल्लेबाजी की पुजारा ने

पांचों दिन बल्लेबाजी की पुजारा ने

गौरतलब है कि कोलकाता टेस्ट में बारिश की वजह से पहले दिन का खेल लगभग पूरी तरह से बर्बाद हो गया था और सिर्फ 11.5 ओवर ही फेंके जा सके थे। पहले दिन भी पुजारा ने बल्लेबाजी की और 8 रन बनाकर नाबाद रहे थे। दूसरे दिन पुजारा जब बल्लेबाजी करने उतरे तो वह 47 रन बनाकर नाबाद लौटे। तीसरे दिन पुजारा सिर्फ पांच बना सके और 52 रन बनाकर आउट हो गए। श्रीलंका की पूरी टीम चौथे दिन 294 रन बनाकर आउट हो गई थी, जिसके बाद टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी थी और धवन के आउट होने के बाद पुजारा क्रीज पर आए थे और दो रन बनाकर नाबाद रहे थे। पांचवे और आखिरी दिन पुजारा 22 रन बनाकर आउट हुए थे।

रोमांचक हुआ मैच

रोमांचक हुआ मैच

कोलकाता टेस्ट में भारत ने पहली पारी में सिर्फ 172 रन बनाए थे, जिसके बाद श्रीलंका ने 294 रन बनाए और पहली पारी में 49 रनों की लीड ली थी। इस पारी में भारत की ओर से मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार ने 4-4 और उमेश यादव ने 2 विकेट लिए थे। दूसरी पारी में भारत की टीम 130 रनों से अधिक की लीड ले चुकी है और टीम की बल्लेबाजी जारी है। हालांकि टीम के पांच विकेट गिर गए हैं, लेकिन कप्तान कोहली मैदान पर डटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें- कोलकाता टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ मैच रोमांचक, टीम इंडिया के 5 विकेट गिरे

Story first published: Monday, November 20, 2017, 11:41 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+