ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन का चेतेश्वर पुजारा को मिल सकता है इनाम, BCCI कर रही है विचार
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में चेतेश्वर पुजारा का बल्ला जमकर बोला है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में तीन बेहतरीन शतक जमाए हैं। सिडनी टेस्ट मैच में वह दोहरे शतक से भी चूक गए थे। चेतेश्वर पुजारा को उनके इस बेहतरीन पारी का ईनाम बीसीसीआई उन्हें देने के मूड में नजर आ रही है।
दरअसल, बीसीसीआई अब उन्हें खिलाड़ी की ए कैटेगरी से ए प्लस कैटेगरी में शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है।इस दौरान नियमों में ढील भी दी जा सकती है ताकि पुजारा को आसानी से इस श्रेणी में रखा जा सके। पुजारा ने इस टेस्ट सीरीज में अब तक खेल सात पारियों में 74.42 की औसत से 521 रन बनाए हैं जिसमें तीन शतक भी शामिल हैं।पुजारा के बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत ही टीम इंडिया के इतिहास बदलने के कगार पर खड़ी है और वह ऑस्ट्रेलिया में पहली बार अपने नाम सीरीज करने जा रही है।
प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद और टीम प्रबंधन (कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री) के सामने यह प्रस्ताव रखेंगे। ए प्लस की श्रेणी में कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन शामिल हैं।
खबरों की माने तो बीसीसीआई के अधिकारी का मानना है कि पुजारा को उनके शानदार प्रदर्शन के बदले बेहतरीन इनाम मिलना चाहिए।उन्होंने कहा , 'पुजारा को शीर्ष श्रेणी में लाने से युवाओं को संदेश जाएगा कि टेस्ट क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन को प्राथमिकता मिलेगी।'
बतादें कि पुजारा की सिडनी टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक जड़ साबित किया की टीम इंडिया को नई दीवार वाकई मिल चुकी है। इस सीरीज में पुजारा ने तीन शतक लगाए हैं। दमखम भरी पारी खेलने के साथ ही पुजारा ने भारत के पूर्व महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
