For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'पुजारा ने काउंटी में कमजोर गेंदबाजों को पीटा था,' पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने मारा ताना

Danish Kaneria on Cheteshwar Pujara: भारतीय टीम के दिग्गजों में शामिल चेतेश्वर पुजारा पिछले कुछ समय से इंग्लैंड में ही थे। वह काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे। इससे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की तैयारी भी हो रही थी। हालांकि इसका खास असर नहीं हुआ और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में फ्लॉप हो गए।

पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने पुजारा के खेल को लेकर प्रतिक्रिया दी है। पुजारा को लेकर कनेरिया का मानना है कि काउंटी क्रिकेट खेलने के बाद भी वह टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रह गए। उनके बल्ले से रन आने चाहिए थे।

अपने यूट्यूब चैनल पर कनेरिया ने कहा कि पुजारा ने दो महीने तक इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेला था। दिलचस्प बात तो यह है कि वह उसी काउंटी में खेले थे। ससेक्स के लिए खेलने के बाद भी वह प्रदर्शन नहीं कर पाए। इससे पता चलता है कि काउंटी क्रिकेट के गेंदबाज कमजोर थे और पुजारा ने रन बना डाले।

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को कनेरिया ने काफी बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि इन गेंदबाजों के सामने पुजारा डिलीवर नहीं कर पाए। पुजारा ने इस तरह के विकेट पर दो महीने से ज्यादा खेलकर प्रैक्टिस की थी और परिस्थितियों के बारे में भी काफी अच्छी तरह जानते थे। इसके बाद भी वह टॉप पारी खेलने में नाकाम रहे।

गौरतलब है कि पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में पहली पारी के दौरान फ्लॉप रहे। इसके बाद दूसरी पारी में वह शुरुआत अच्छी करने में सफल रहे थे। बाद में वह इसे बरकरार रखने में नाकाम रहे। पुजारा अच्छी शुरुआत के बाद 28 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। भारत यह मैच 209 रनों से हार गया।

Story first published: Tuesday, June 13, 2023, 17:54 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+