नई दिल्ली। भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भुमिका निभाने वाले बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा अब एक अलग ही दर्ज पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के साथ हुई टेस्ट सीरीज में पुजारा ने सबसे ज्यादा 521 रन बनाए थे। पुजारा की बल्लेबाजी में खास बात यह रही थी कि उन्होंने जिन जिन मैचों में शतक लगाया भारत वह मैच नहीं हारा। इसी बात से भारतीय बल्लेबाजी की पुजारा पर निर्भरता का अंदाजा लग जाता है। मैन ऑफ द सीरीज रहे पुजारा को दिग्गज हस्तियों से मिल रही बधाईयों का सिलसिला भी लगातार जारी है।
भारतीय वन डे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने भी पुजारा को स्पेशल ट्वीट करते हुए कहा कि अक्सर पुजारा का प्रदर्शन लोगों की नजरों में इतना नहीं आ पाता लेकिन जिस उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जो परफारमेंस दी है उसको भुलाने की हिम्मत कोई नहीं कर सकता। तीन मैच जिताऊ शतक। रोहित के इस ट्वीट पर पुजारा ने शुक्रिया अदा करते हुए लिखा है कि रोहित आपको जीत के जश्न में मिस कर रहा हूं। आपकी बेटी से मिलने के लिए बेताब हूं।
Thank you Rohit! Missed you at the celebrations. Can't wait to meet the little one 😊
— cheteshwar pujara (@cheteshwar1) January 8, 2019
बता दें कि रोहित शर्मा भारतीय टेस्ट का हिस्सा थे। इसी बीच उनके घर से खुशखबरी आई कि वे नन्ही परी के पिता बन गए हैं। उसके बाद रोहित अपने परिवार से मिलने के लिए भारत रवाना हो गए थे। इस कारण रोहित सिडनी में हुआ आखिरी टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे। बारिश के कारण ये मैच ड्रा हो गया था जिसके चलते सीरीज में भारत की जीत का अंतर 2-1 रहा। वर्ना भारत ये मैच पारी की जीत से जीतने की पूरी स्थिति में था। रोहित अब फिर से ऑस्ट्रेलिया लौट आए हैं। वे 12 जनवरी से शुरू हो रही वन डे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे।