For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पिता बनने वाला है भारत की ये 'रन मशीन', बेबी बंप के साथ अफ्रीका में दिखीं पत्नी

India vs South Africa: Cheteshwar Pujara set to be father this year | वनइंडिया हिंदी

केप टाउन। टीम इंडिया इस समय दक्षिण अफ्रीका के बेहद अहम दौरे पर गई है। 5 जनवरी से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम केप टाउन में ट्रेनिंग के साथ-साथ मस्ती भी कर रहे हैं। नए साल के मौके पर खिलाड़ियों ने केप टाउन का भ्रमण किया और अपने प्रशंसकों को नए साल की शुभकामनाएं भी दीं। भारत की रन मशीन कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने भी अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दीं।

पुजारा पिता बनने वाले हैं

पुजारा पिता बनने वाले हैं

नए साल के पहले ही दिन चेतेश्वर पुजारा ने अपने चाहने वालों को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल पुजारा पिता बनने वाले हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी पत्नी पूजा के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दी।

कुछ अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं पुजारा

इस तस्वीर में वो अपनी वाइफ के साथ कुछ अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। पुजारा ने एक स्पेशल चश्मा पहन रखा है, जिस पर डेडी लिखा हुआ है। तस्वीर शेयर करते हुए पुजारा ने लिखा कि 'हम इस साल एक नन्हे बच्चे की आशा करते हैं। आशा करता हूं कि वह आने वाले साल में खुशियों और नई सौगातों के साथ हमारे जीवन में खुशियां भर दे।'

बधाई देने वालों का तांता लगा गया

बधाई देने वालों का तांता लगा गया

फोटो शेयर करने के बाद पुजारा को बधाई देने वालों का तांता लगा गया है। सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर होते ही फैंस ने दोनों को बधाई देना शुरू कर दिया।

पूजा मैनेजमेंट में ग्रैजुएट हैं

पूजा मैनेजमेंट में ग्रैजुएट हैं

पूजा और पुजारा ने 13 फरवरी, 2013 को राजकोट में शादी की थी। पूजा मैनेजमेंट में ग्रैजुएट हैं। वह अक्सर पति को चीयर करने के लिए स्टेडियम में दिखाई देती हैं।

टेस्ट क्रिकेट में पुजारा को भारत का मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

टेस्ट क्रिकेट में पुजारा को भारत का मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

टेस्ट क्रिकेट में पुजारा को भारत का मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कहा जाता है। पुजारा इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर स्टीव स्मिथ हैं।

Story first published: Tuesday, January 2, 2018, 10:15 [IST]
Other articles published on Jan 2, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+