For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : सिडनी टेस्ट के शतकवीर पुजारा और पंत ने Honours Board पर किया सिग्नेचर

नई दिल्ली। चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत ने सिडनी में धमाकेदार पारियां खेलकर भारत की ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जीत सुनिश्चित कर दी है। पुजारा ने मैच में 193 रन और पंत ने 159 रनों की पारी खेली थी। दोनों के इस प्रदर्शन के चलते भारत ने मैच की पहली पारी में 7 विकेट खोकर 622 रन बनाए और अपनी पारी घोषित कर दी। पुजारा और पंत को शतकीय पारियों के चलते सिडनी क्रिकेट ग्राउंड ने सम्मानित किया है।

इसके लिए एससीजी ने एक बोर्ड पर पुजारा और पंत के साइन करवाए हैं। यह एक ऐसा बोर्ड है जिस पर खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए साइन कराए जाते हैं। बता दें कि ऐसा एससीजी में एक परंपरा के तहत होता है। इसमें जो खिलाड़ी एक पारी में शतक या 5 या उससे ज्यादा विकेट लेता है, उसको सम्मानित किया जाता है। पुजारा ने इस सीरीज में तीन शतक जमाए हैं। इसके साथ ही वे इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। वे अब तक कुल 521 रन बना चुके हैं जबकि भारत की सिडनी टेस्ट में एक पारी अभी होनी शेष है।

जहां तक पंत की बात है तो वे 159 रनों की नाबाद पारी के बाद रिकॉर्ड किंग बन गए हैं। वे ऐसे पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाया है। ये पंत के करियर का दूसरा शतक है। इसी के साथ पंत भी पुजारा के बाद इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। जबकि वे दुनिया के ऐसे दूसरे विकेटकीपर बन चुके हैं जिन्होंने इंग्लैड और ऑस्ट्रेलिया में जाकर शतक बनाए हैं। पोटिंग ने पंत की बल्लेबाजी के तूफानी अंदाज देखकर उनको दूसरा एडम गिलक्रिस्ट बताया है।

Story first published: Saturday, January 5, 2019, 17:00 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+