हॉस्पिटल में कोरोना से जंग लड़ रहा है फैन, पुजारा ने किया दिल जीत लेने वाला काम
नई दिल्ली। इस वक्त जो दुनियाभर में हालात बने हुए हैं वो बेहद खतरनाक हैं। कोरोना वायरस के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना बंद है। जो लोग इस संक्रमण से पीड़ित हैं वो महीनों तक अस्पताल में रहकर खुद को स्वस्थ रखने में लगे हैं। कोरोना के कारण सभी खेल भी ठप पड़े हैं, फैंस से बने रहने के लिए खिलाड़ी सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। भारत के सलामी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का एक फैन कोरोना से जंग लड़ रहा है।

कोरोना का शिकार फैन की बढ़ाई हिम्मत
पुजारा ने अपने सबसे बड़े फैन की जिस तरह से मदद की, उसके लिए हर तरफ उनकी वाहवाही हो रही है। दरअसल पुजारा का एक सबसे बड़ा प्रशंसक अहमदाबाद के हॉस्पिटल में कोरोना से जंग लड़ रहा है। पहले ये फैन स्टेडियम में आकर उनका उत्साह बढ़ाता था और अब पुजारा इस खतरनाक महामारी में लड़ने के लिए अपने फैन की हिम्मत बढ़ा रहे हैं। उन्होंने अपने फैन को वीडियो कॉल करके उनसे बात की।

की जल्द ठीक होने की प्रार्थना
पुजारा ने वीडियो कॉल का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया। पुजारा ने इसके साथ ही लिखा कि हार्दिक तेजी से ठीक हो रहे हैं। मैंने अहमदाबाद के अपने एक फैन से बात की, जो कोविड 19 से लड़ रहे हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि हार्दिक जल्द से ठीक हो जाए।
रोहित ने बताया उस शख्स का नाम, जिसके कहने पर लगा पाए दोहरा शतक

दान भी कर चुके हैं पुजारा
चेतेश्वर पुजारा इस समय हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने पीएम केयर्स और गुजरात रिलीफ फंड में दान भी दिया था। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मी और उन योद्धा का शुक्रिया भी अदा किया, जो सबसे आगे रहकर इस वायरस से जंग लड़ रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण पिछले दो महीने से क्रिकेट पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। पुजारा पिछली बार सौराष्ट्र की तरफ से रणजी ट्रॉफी फाइनल खेलने के लिए मैदान पर उतरे थे। इससे पहले वह न्यूजीलैंड दौरे पर थे. उन्हें इस समय काउंटी सीजन के लिए इंग्लैंड जाना था, लेकिन टूर्नामेंट रद्द होने के कारण उनका करार टूट गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
