INDvsAus: शतक ठोंककर कोलकाता ट्रैफिक पुलिस के पोस्टर पर ऐसे छाए चेतेश्वर पुजारा
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा ने भारत पर जल्दी आउट होने के खतरे को टालते हुए शानदार शतक जमाया और संयम भरी पारी खेली। भारतीय टीम को पहली पारी में 250 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पुजारा ने बेहतरीन डिफेंस का परिचय देते हुए 123 रनों की पारी खेली। क्रिकेट के दिग्गजों ने भारतीय टीम की 'नई दीवार' कहे जाने वाले पुजारा की इस पारी जमकर तारीफ की।
— Kolkata Police (@KolkataPolice) December 7, 2018
पुजारा की इस पारी ने कोलकाता ट्रैफिक पुलिस को ट्रैफिक नियमों/सिग्नल के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया है।कोलकाता की पुलिस ने एक व्यक्ति की सीट बैल्ट लगाकर कार चलाने के फोटो के साथ पुजारा की फोटो लगाई है। इस फोटो के अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कोलकाता पुलिस ने लोगों को सुरक्षा की सलाह दी है। इस फोटो के साथ संदेश लिखा है, 'डिफेंस चेतेश्वर पुजारा जैसी होनी चाहिए।'
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब क्रिकेटर की किसी तस्वीर को ट्रैफिक पुलिस ने इस्तेमाल कर लोगों को संदेश देने की कोशिश की हो इससे पहले राजस्थान पुलिस ने जसप्रीत बुमराह की तस्वीर का इस्तेमाल भी किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
