Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन को मिली जैश से धमकी

नागपुर में होने वाले चौथे टेस्ट से पहले सचिन तेंदुलकर को चरमपंथी संगठन जैशे मोहम्मद से धमकी मिली है. इसके मद्देनज़र सचिन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
टेस्ट मैच से पहले नागपुर पुलिस ने सचिन को जैशे मोहम्मद से धमकी के बारे में जानकारी दी है.

नागपुर के पुलिस आयुक्त प्रवीण दीक्षित ने पत्रकारों को बताया, "केंद्र सरकार ने सचिन के लिए हाई अलर्ट जारी किया है. सरकार को ये सूचना है कि जैशे मोहम्मद ने सचिन को धमकी दी है. हमने सबको इस बारे में सूचित कर दिया है और सचिन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है."

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें सोमवार शाम तक नागपुर पहुँच रही हैं, जहाँ उन्हें चौथे और आख़िरी टेस्ट मैच के लिए अभ्यास करना है. सचिन भी भारतीय टीम के साथ नागपुर पहुँचने वाले हैं.

केंद्र सरकार ने सचिन के लिए हाई अलर्ट जारी किया है. सरकार को ये सूचना है कि जैशे मोहम्मद ने सचिन को धमकी दी है. हमने सबको इस बारे में सूचित कर दिया है और सचिन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "नागपुर पुलिस को केंद्रीय एजेंसियों की ओर से निर्देश मिला है. हम सचिन की सुरक्षा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं."

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी. खिलाड़ी नागपुर के जिस होटल में रुके हैं, वहाँ भी पुलिस ने पुख़्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं.

विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के पुराने स्टेडियम में भी सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी है. यहीं दोनों टीमों के खिलाड़ियों को नेट प्रैक्टिस करनी है. वैसे टेस्ट मैच नए स्टेडियम में खेला जाएगा जो नागपुर से 16 किलोमीटर दूर जमाथा में है.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+