For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

10 मैचों में झटके 67 विकेट, चेतेश्वर पुजारा बोले- अगर इसे टीम में नहीं चुना तो हैरानी होगी

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने उस खिलाड़ी को लेकर बयान दिया है जिसने इस रणजी सीजन में ना सिर्फ गेंद से तलहका मचाया बल्कि टीम को चैंपियन बनाने में भी अहम भूमिका निभाई। जी हां, हम बात कर रहे हैं तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की जो रणजी ट्राॅफी में साैराष्ट्र की तरफ से खेले। रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में जो उन्होंने प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए पुजारा का कहना है कि उनको भारतीय टीम में जगह जरुर मिलनी चाहिए।

पूरे सीजन में की जबरदस्त गेंदबाजी

पूरे सीजन में की जबरदस्त गेंदबाजी

पुजारा भी सौराष्ट्र की तरफ से खेले हैं। उन्होंने अपने टीम साथी उनादकट की तारीफ करते कहा किउन्हें हैरानी होगी अगर उनादकट को भारतीय टीम में जगह नहीं मिलती है। जयदेव भले ही भारतीय टीम में अपने चयन के बारे में नहीं सोच रहे होंगे लेकिन मुझे हैरानी होगी अगर उनका चयन नहीं होता है। पुजारा ने कहा कि उनादकट ने पूरे रणजी सीजन जबरदस्त गेंदबाजी की। अगर कोई गेंदबाज एक सीजन में 67 विकेट चटकाता है तो मुझे नहीं लगता कि कोई और रणजी ट्रॉफी में उससे बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। भारतीय टीम में चयन के लिए रणजी ट्रॉफी का काफी महत्व होना चाहिए।

10 मैचों में झटके 67 विकेट

10 मैचों में झटके 67 विकेट

जयदेव उनादकट की वजह से उनकी टीम सौराष्ट्र ने बंगाल को हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता। उनादकट सौराष्ट्र की टीम के कप्तान भी थे। उनादकट ने इस सीजन में खेले 10 मैचों में कुल 67 विकेट चटकाए और सिर्फ एक विकेट से वो रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट (68) के रिकॉर्ड से वो पीछे रह गए।

जारी रखेंगे ऐसी भूख

जारी रखेंगे ऐसी भूख

रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद उन्होंने कहा था कि मुझमें अभी भी उसी तरह की भूख है। उसी भूख की वजह से मैं इस सीजन हर मैच में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होता रहा। मैं इस प्रदर्शन को लगातार जारी रखना चाहता हूं।

Story first published: Saturday, March 14, 2020, 20:37 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+