Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्या सिडनी टेस्ट में तय है टीम इंडिया की जीत,ये दो संयोग तो यही कहते हैं !

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रे्लिया के बीच खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने सधी हुई शुरुआत की। पहले दिन भारत ने 303 रन बनाए और सिर्फ चार विकेट खोए हैं।विराट कोहली ने पहले टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा की दमदार पारियों की बदौलत भारत मजबूत स्थिति में है। भारतीय टीम की ओर से मयंक अग्रवाल ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में एक बार फिर से शानदार पारी खेली लेकिन उसको शतक में तब्दील नहीं कर सके। उसके बाद कोहली-पुजारा ने बढ़िया साझेदारी करने की कोशिश की लेकिन चाय के बाद कोहली हेजलवुड की लेग स्टंप पर गिरी खराब गेंद को पुल करने के प्रयास में आउट हो गए।

कोहली ने कुल 23 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा की शानदार पारी की बदौलत भारत तो मजबूत स्थिति में है ही इसके अलावा संयोग यह कहता है कि भारतीय टीम की जीत पक्की है।

टॉस का संयोग:

टॉस का संयोग:

दरअसल भारतीय टीम के नाम के साथ 2018 में एक संयोग जुड़ा हुआ है। टॉस की बात पर गौर करें तो भारत ने चार बार टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी की है तो मैच में जीत हासिल हुई है। पिछले मैच में भी भारतीय टीम को जीत हासिल हुई थी और भारत ने पहले टॉस जीता था और मैच भी अपने नाम किया।

पुजारा का शतक जीत की गारंटी:

पुजारा का शतक जीत की गारंटी:

इस सीरीज की बात करें तो इस सीरीज में पुजारा ने जिस तीन मैच में शतक जड़ा है ।भारत को हर मैच में जीत मिली है। एडिलेड में पुजारा ने 123 रन की पारी खेली और भारत को 31 रन से जीत मिली थी।इसके बाद मेलबर्न मैच में उन्होंने 106 रन की पारी खेली इस मैच में भारत को 137 रन से जीत हासिल हुई। इस लिहाज से भारत की जीत की संभावना को बल मिलता है।

पुजारा के शतक की तारीफ :

पुजारा के शतक की तारीफ :

चेतेश्वर पुजारा की शतकीय पारी काफी शानदार रही। पुजारा इस दौरान दोहरा शतक लगाने से चूक गए। वह 193 रन बनाकर लियोन का शिकार बने। पुजारा की इस पारी का मुरीद पूरा क्रिकेट जगत हो गया। सहवाग , लक्ष्मण और क्लार्क जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने पुजारा की पारी की तारीफ की।

Story first published: Friday, January 4, 2019, 12:53 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+