For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चेतेश्वर पुजारा ने बताया कैसे हराना है कोरोना वायरस को, दिया खास संदेश

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से लड़ने का तरीका है खुद को भीड़ से दूर रखना और सावधानी बरतना। इस महामारी को खत्म करने का तरीका सिर्फ यही है, लेकिन अभी भी कुछ लोग इसे हल्के में लेते हुए देश को अधिक खतरे में डाल रहे हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने लोगों को बताया कि कैसे इस महामारी से बचा जा सकता है। पुजारा ने कहा कि इस समय प्रत्येक व्यक्ति एक सैनिक है। अगर आप इंडोर रहोगे तो आप अपने देश के लिये युद्ध लड़ रहे हो। इसके लिये एकजुट प्रयास की जरूरत है, वर्ना हम इसे जीत नहीं सकते।

देश में 14 अप्रैल तक लाॅकडाउन के कारण सभी लोग घरों में है। पुजारा ने यह भी बताया कि वो कैसे घर बैठकर समय बीता रहे हैं। पुजारा ने कहा कि वह अपनी बेटी के साथ प्लास्टिक के बल्ले से खेलते हैं। उन्होंने कहा, ''ऐसा मुझे अपनी बेटी के लिए करना होता है। अभी क्रिकेट इंतजार कर सकता है। लेकिन फिटनेस से कोई समझौता नहीं जिसके लिए वह घर पर बने जिम में एक्सरसाइज करते हैं।''

पुजारा ने कहा, ''मैं हर चीज को सकारात्मक रूप से लेता हूं। कभी कभार आपको खिलाड़ी के तौर पर एक ब्रेक लेने की जरूरत होती है और इससे बेहतर समय कुछ और नहीं हो सकता। हमने हाल में रणजी ट्राफी जीती और तीन से चार हफ्ते ब्रेक लेने का इससे अच्छा समय नहीं हो सकता था। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे घर में जिम है। छोटे शहर में रहते हुए मैं बाहर जिम में जाकर ट्रेनिंग नहीं कर सकता क्योंकि लोग मुझे घेर लेंगे। घर पर जिम की वजह से मैं अपने स्ट्रेंथ सत्र, साइकिलिंग और रनिंग कर सकता हूं। मैं योग भी करता हूं जिससे काफी मदद मिलती है।'' बता दें कि पुजारा को ब्रिटेन में काउंटी क्रिकेट खेलने के लिये जाना था लेकिन वहां भी 28 मई तक क्रिकेट स्थगित हो गया है और काउंटी चैम्पियनशिप अब रद्द होने की संभावना भी लग रही है।

Story first published: Saturday, April 4, 2020, 16:32 [IST]
Other articles published on Apr 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+