Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आज दांव पर 18 स्वर्ण पदक

निशानेबाज़ी में मंगलवार को कई पदकों का निर्णय होगा.

मंगलवार को राष्ट्रमंडल खेलों में 18 स्वर्ण पदकों का निर्णय होगा. मंगलवार को तैराकी में पांच, साईकलिंग ट्रेक में तीन, जिमनास्टिक में एक, निशानेबाज़ी में चार, भारोत्तोलन में दो और कुश्ती में तीन स्वर्ण पदकों का निर्णय होगा

कल होने वाले मुक़ाबलों में अधिकतर भारतीय प्रशंसकों की निगाहें निशानेबाज़ी, तीरंदाज़ी और कुश्ती के मुक़ाबलों पर होगी. मंगलवार को भारतीय प्रशंसकों की निगाहें 10 मीटर एअर राइफ़ल इवेंट पर होगी जहां बीजिंग ओलंपिक्स के स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा और विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले गगन नारंग राष्ट्रमंडल खेलों में अपना अभियान शुरु करेंगे.

इसके बाद विश्व चैंपियन तेजस्वनी सावंत और लज्जा गोस्वामी 50 मीटर थ्री पॉज़िशन इवेंट में अपनी किस्मत आजमाएंगीं. मंगलवार को ही भारत की दीपक शर्मा और ओंकार सिंह 50 मीटर फ़्री पिस्टल इवेंट में हिस्सा लेंगे. इसके अलावा राही सार्नोबत और अनीसा सैय्यद महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में निशाना लगाएंगीं.

ग़ौरतलब है कि मेलबर्न में हुए पिछले कॉमनवेल्थ खेलों में भारत से शूटिंग में 27 पदक जीते थे और ज़ाहिर है इस बार भी भारत के निशानेबाज़ों से बड़ी उम्मीदें हैं. भारतीय महिला और पुरुष टीम तीरंदाज़ी के क्वालीफ़ाइंग दौर में अव्वल रही है.

तीरंदाज़ी के मुक़ाबलों में भारत के राहुल बनर्जी, जयंत तालुकदार और तरुणदीप राय पुरुष वर्ग में और डोला बनर्जी, एल बोंबायाला और दीपिका कुमारी महिला वर्ग में हिस्सा लेंगे. कुश्ती के ग्रीको-रोमन मुक़ाबलों में मंगलवार को 60, 74 और 96 किलोग्राम वर्ग में पदक के विजेताओं का निर्णय होगा.

भारत की ओर से 60 किलोग्राम वर्ग में रविंदर सिंह, 74 किलोग्राम वर्ग में संजय और 96 किलोग्राम वर्ग में अनिल कुमार मैदान में उतरेंगे. इसके अलावा तैराकी में भी कई पदकों का निर्णय मंगलवार को ही हो जाएगा.

दोपहर चार बजे शुरु होने वाली तैराकी के फ़ाइनल मुक़ाबलों में महिलाओं की 50 मीटर बटरफ़्लाई, पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक, महिलाओं की 50 मीटर बैकस्ट्रोक और पुरुषों की 200 मीटर फ़्रीस्टाइल के फ़ाइनल मुक़ाबले होंगे.

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+