oi-Ankur
रांची। बुधवार को पाकिस्तान के बहू-बेटे सानिया मिर्जा और शोएब मलिक भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के शहर रांची पहुंचे । जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। अपनी चहेति टेनिस प्लेयर को देखने के लिए लोग बेताब दिख रहे थे। एयरपोर्ट पर तो अच्छा खासा लोगों का मजमा लगा था । सानिया दोपहर 1.30 बजे रांची एयरपोर्ट पर आईं लेकिन उनके प्रशंसक अपनी चहेती स्टार की एक झलक पाने को सुबह से ही वहां जमा होने लगे थे।
सानिया के पहुंचने तक तो एयरपोर्ट के बाहर हजारों की भीड़ जमा हो गई थी। सानिया और शोएब बहुत ही मशक्कत के बाद उनकी गाड़ी तक पहुंचाया गया जिससे वे मोराबादी स्थिति होटल आईटीआर पहुंची। वहां होटल प्रबंधन ने तिलक लगाकर मलिक और सानिया का स्वागत किया।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Thursday, October 28, 2010, 17:19 [IST]
Other articles published on
Oct 28, 2010