Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Pics: कंगारुओं को पीटने के बाद मसाज कराते दिखे पुजारा-साहा

रांची। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय तीसरा टेस्ट मैच रोमांचक दौर में हैं, जहां भारत इस मैच को जीतने का पूर दमखम लगा रहा है वहीं कंगारू कोशिश कर रहे हैं कि वो इस मैच को ड्रा करा लें।

भारत को इस मैच में मजबूत दशा में ले जाने का पूरा श्रेय जाता है शतकवीरों चेतेश्वर पुजारा और साहा को, जिनके शानदार शतकों के कारण आज टीम इंडिया रांची में कंगारूओं के नाक में दम कर पाई है।

ऑफ फील्ड भी एक साथ दिखे, पुजारा और साहा

टेस्ट मैच के चौथे दिन 199 रनों की लंबी साझेदारी करने वाले चेतेश्वर पुजारा और साहा शाम को मैच खत्म होने के बाद एक साथ अलग-अलग बे़ड पर मसाज करते हुए दिखाई दिए। दोनों के मसाज की तस्वीरें खुद बीसीसीआई ने ट्वीट की है। बीसीसीआई ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 317 मिनट क्रीज पर बिताने के बाद ऑफ फील्ड भी एक साथ दिखे, पुजारा और साहा।

कुल 199 रनों की साझेदारी

मालूम हो कि रांची टेस्ट के चौथे दिन चेतेश्वर पुजारा ने शानदार दोहरा शतक जड़ा तो वहीं विकेटकीपर साहा ने भी शानदार सैकड़ा जड़ा। साहा ने पुजारा के साथ मिलकर कुल 199 रनों की साझेदारी की।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+