VIDEO: कुछ इस तरह रन आउट हुए चेतेश्वर पुजारा, हैरान रह जाएंगे आप
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद अहम है, लेकिन बारिश ने इसमें खलल डाल रखी है। टॉस होने पर भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए। बल्लेबाजी में शिखर धवन की जगह चेतेश्वर पुजारा को टीम में जगह मिली, जबकि गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने उमेश यादव की जगह ली। इन दोनों के अलावा प्लेइंग इलेवन में कप्तान विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट ने कोई और परिवर्तन नहीं किया। वहीं दूसरे दिन भी बारिश ने अपना कहर जारी रखा और भारत की बल्लेबाजी भी काफी निराशानक रही, 15 रन के मामूली स्कोर पर टीम इंडिया के टॉप तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। लेकिन जो विकेट सबसे ज्यादा चुभने वाला है वो है वापसी करने वाले चेतेश्वर पुजारा का रनआउट होना। इस रन आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कुछ इस तरह की प्रतिक्रिया दी है।
Just because, here's that Che Pujara run out with added Fazeer Mohammed 🔊
— Vithushan Ehantharajah (@Vitu_E) August 10, 2018
Wait for it....#EngvInd pic.twitter.com/0UbpUhP552
हुआ कुछ यूंः पुजारा ने 25 गेंदों का सामना करके एक रन बनाया क्योंकि वो पिच और मौसम के हालात को समझते हुए खेल रहे थे। लेकिन मैच के 9वें ओवर में पुजारा के साथ वो हुआ जो वो कभी नहीं चाहते होंगे। पुजारा ने एंडरसन की गेंद को डिफेंड किया और फिर रन लेने के लिए भागे, लेकिन कोहली के साथ तालमेल में गड़बड़ी होने के कारण पुजारा को ओली पोप ने आसानी से रनआउट कर दिया।
Virat Kohli ki kya Dushmani hai yaar Pujara se.. shame 😡😡😡😡 #ENGvIND #EngVsInd pic.twitter.com/7ZeZ6dxHKd
— SUMIT (@iamsrkknight) August 10, 2018
Story first published: Friday, August 10, 2018, 21:09 [IST]
Other articles published on Aug 10, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
