Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

छत्तीसगढ़ को मिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

रायपुर, 12 सितम्बर: अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट देखने का लुत्‍फ उठाने का मौका अब छत्तीसगढ़ के लोगों को भी मिल सकेगा। वो ऐसे कि छत्‍तीसगढ़ को भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मिल गया है। राज्यपाल ईएसएल नरसिंहन और मुख्यमंत्री रमन सिंह ने गुरुवार को इस भव्‍य स्‍टेडियम का उद्घाटन किया।

प्रदेश के खेलमंत्री बृजमोहन अग्रवाल का दावा है कि कोलकाता के ईडन गार्डंस के बाद यह देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है। मुंबई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नया रायपुर में क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन राज्यपाल एकादश और मुख्यमंत्री एकादश के बीच एक ट्वेंटी-20 मैच खेला गया। इस दौरान स्‍टेडियम में करीब साठ हजार लोग उपस्थित थे।

स्‍टेडियम की अभी तक की लागतत 66 करोड़ रुपए आयी है। अभी इस पर 100 करोड़ रुपये और खर्च होने हैं। निर्माण कार्य चल रहा है। 2010 तक अंतर्राष्ट्रीय मैच कराये जाने की योजना है।

बताया जा रहा है कि इस स्‍टेडियम को अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर के लिए तैयार किये जाने से पहले यहां पांच सितारा होटल और छह लेन वाला एक्सप्रेसवे भी तैयार हो जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक कम से कम पांच साल से पहले कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला जा सकेगा। अंतर्राष्‍ट्रीय मैचों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से मान्यता लेना जरूरी है।

इस भव्‍य स्टेडियम में 13 खंड हैं, जिनका नामकरण राज्य की प्रसिद्ध नदियों महानदी, इंद्रावती, शिवनाथ, करुण, अपरा, पायरी, लीलागर, सोन, हसदेव, कनहार, केलो और रेहार के नाम पर किया गया है। एक विशेष खण्‍ड है, जिसका नाम महानदी खंड है। इसी खण्‍ड में पवेलियन है। मीडिया बॉक्स इंद्रावती खंड में है।

पचास एकड़ में बने इस स्टेडियम में इलेक्ट्रॉनिक स्कोर बोर्ड, 11 टिकट प्लाजा, नौ पिचें और छह हजार कारें खड़ी करने की जगह है। इसके अलावा शानदार रेस्तरां और एक क्रिकेट संग्रहालय का निर्माण अभी चल रहा है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+