For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया की जीत पर इतराये सचिन. कहा.. जियो मेरे लाल...

लंदन। सोमवार को भारतीय टीम ने लार्ड्स में इतिहास रच दिया। इंग्लैंड को 95 रनों से हराकर भारत ने देशवासियों को ईद से पहले ही ईद का तोहफा दे दिया है। इस जीत के बाद हर भारतीय की जुबान पर केवल टीम इंडिया का ही नाम है।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने दी जीत की बधाई

इस जीत के बाद देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है तो वहीं भारत में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने पूरी टीम इंडिया की दिल खोलकर तारीफ करते हुए कहा है पूरे देश को आज अपनी टीम को गर्व हो रहा है।

टीम इंडिया की जीत पर इतराये सचिन. कहा.. जियो मेरे लाल...

निश्चित तौर पर यह देश के लिए एक प्राउड मूवेंट हैं जिसे शब्दों में बयां कर पाना बहुत मुश्किल है। मैं कप्तान धोनी की सेना की तहेदिल से बधाई देता हूं उन्होंने वो कर दिखाया जो पिछले 28 साल से नहीं हो पा रहा था। निश्चित तौर पर यह मेरे लिए बहुत ही गौरवान्वित होने वाली बात है।

इस जीत के हीरो और मैन ऑफ द मैच रहे ईशांत शर्मा की तारीफ करते हुए सचिन ने कहा कि ईशांत ने तो कमाल कर दिया। वो सच में कमाल हैं.. सचिन ने कहा कि पूरा मैच कुछ कारणों से देख नहीं पाये थे लेकिन मुझे पता है कि वाकई यह मैच बेहद रोमांचक रहा होगा। मैं तो ईशांत को गले लगाकर बधाई देना चाहता हूं सच में जियो मेरे लाल..।

सचिन ने कहा कि मैंने ईशांत को पिछले सालों में अपनी गलतियों पर काबू पाते देखा है। वो बेहद मेहनती हैं और टैलेंटड है। मैं उनके लिए बहुत-बहुत खुश हूं। मुझे यकीन है कि टीम इंडिया आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। रियली आई एम वैरी वैरी हैप्पी फॉर ईशांत एंड टीम इंडिया।

गौरतलब है कि 28 साल बाद लार्ड्स टेस्ट मैच में तिरंगा लहराया है। सोमवार को भारत के बाउंसर एक्सपर्ट ईशांत शर्मा ने अपनी चोखी बॉलिंग से अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिये जिसके चलते भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 95 रनों से हरा दिया। इस मैच के हीरो रहे ईशांत शर्मा जिन्होंने 7 विकेट लिए और इस कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

मैच के हीरो रहे ईशांत शर्मा जिन्होंने 7 विकेट लिए, वो मैन ऑफ द मैच चुने गये

ईशांत ने अब तक के करियर की श्रेष्ठ गेंदबाजी की है। इससे पहले उनका श्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन 51 रनों पर छह विकेट था। यह विदेशी घरती पर भारत की 1124 दिनों और 15 मैचों के बाद पहली जीत है। साथ ही इंग्लैंड में यह भारत की आठ मैचों के बाद पहली जीत है।

नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये और देखिये लार्डस के मैदान में टीम इंडिया के जीत की तस्वीरें...

टीम इंडिया की जीत पर इतराये सचिन. कहा.. जियो मेरे लाल...

टीम इंडिया की जीत पर इतराये सचिन. कहा.. जियो मेरे लाल...

सचिन तेंदुलकर ने पूरी टीम इंडिया की दिल खोलकर तारीफ करते हुए कहा है पूरे देश को आज अपनी टीम को गर्व हो रहा है।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने दी जीत की बधाई

देश के पीएम मोदी ने भी टीम इंडिया को ट्विटर पर जीत की बधाई दी हैै।

28 साल बाद लॉर्डस में जीता भारत

28 साल बाद लॉर्डस में जीता भारत

सोमवार को भारत के बाउंसर एक्सपर्ट ईशांत शर्मा ने अपनी चोखी बॉलिंग से अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिये जिसके चलते भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 95 रनों से हरा दिया।

इस जीत में धोनी की कप्तानी ने अहम रोल अदा किया

इस जीत में धोनी की कप्तानी ने अहम रोल अदा किया

अपनी टीम की जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मीडिया से बाद कहा कि 2011 में इंग्लैंड के हाथों सीरीज में मिली 0-4 से करारी हार के दौरान लिए गए सबक से उन्हें यह मैच जीतने में मदद मिली।

 ईशांत को सचिन ने बोला जियो मेरे लाल...

ईशांत को सचिन ने बोला जियो मेरे लाल...

इस जीत के हीरो और मैन ऑफ द मैच रहे ईशांत शर्मा की तारीफ करते हुए सचिन ने कहा कि ईशांत ने तो कमाल कर दिया। मैं तो ईशांत को गले लगाकर बधाई देना चाहता हूं सच में जियो मेरे लाल..।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+