शोएब मलिक ने मोहम्मद शमी को बताया बेस्ट 'मुस्लिम इंडियन बॉलर' ट्विटर पर लगी लताड़
पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक ट्विटर पर भारतीयों का निशाना बन गए हैं। शोएब मलिक ने नया विवाद खड़ा खरते हुए भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर एक टिप्पणी की थी। दरअसल आईसीसी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शोएब मलिक चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फैन्स के सवालों का जवाब दे रहे थे। इसी बीच उनसे जब पूछा गया कि उनका चैंपियंस ट्रॉफी में बेस्ट बॉलर कौन है? हालांकि मलिक ने इसका जो जवाब दिया वो खुद उनके लिए ही मुसीबत बन गया।

ये रहा विवाद का कारण
आईसीसी ने शोएब मलिक के जवाब का वीडयो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा 'भारतीय टीम में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं। इसलिए नहीं कि वे मुस्लिम हैं। मैंने उनकी गेंदबाजी देखी है, उनके साथ भी खेला है. ... तभी मैंने उनका नाम लिया।" मलिक के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए। दरअसल शोएब मलिक ने धर्म को बीच में लाते हुए जवाब दिया जो फैन्स को पसंद नहीं आया। ट्विटर पर अधिकतर लोगों ने मलिक पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि वे अपनी बात बिना धर्म को बीच में लाए कर सकते थे।
|
आईसीसी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है वीडियो
एक फैंस के सवाल का जवाब दे रहे थे शोएब मलिक

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पति हैं शोएब मलिक
शोएब और भारत की टेनिस स्टार सानिया ने 12 अप्रैल 2010 को शादी की थी।
|
धर्म को स्पोर्ट्स के बीच में मत खदेड़ो
एक यूजर ने कहा- धर्म को स्पोर्ट्स में मत खदेड़ो, सीनियर खिलाड़ी हो तो स्टैंडर्ड बनाए रखो।
|
'शमी देश का गौरव हैं शोएब जी'
एक यूजर ने लिखा- हम भी आपको एक खिलाड़ी के चैर पर पसंद करते हैं लेकिन कभी आपके धर्म के बारे में नहीं सोचा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
