सचिन का रिकॉर्ड विराट तोड़ेंगे या नहीं, केवल एक इंसान के पास है इसका जवाब: जैक कालिस
नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर और जैक कालिस दोनों समकालीन यानी एक साथ क्रिकेट खेलने वाले क्रिकेटर रह चुके हैं। दोनों ही खेल के नायाब हीरे थे। एक दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक था तो दूसरा सबसे महान ऑलराउंडरों में एक। दोनों के ही नाम क्रिकेट के बड़े रिकॉर्ड हैं।
इसमें सचिन ने कालिस के मुकाबले कहीं ज्यादा क्रिकेट खेला है और इस मामले में उनके रिकॉर्ड भी ज्यादा बेजोड़ हैं। बेजोड़ का वैसे तो कोई जोड़ नहीं होता लेकिन विराट कोहली के पास इसका तोड़ जरूर है ऐसा कई क्रिकेट विशेषज्ञों और फैंस को लगने लगा है।
खासकर कोहली की कल्पना से भी परे वनडे बल्लेबाजी फॉर्म ने अब इस बात को हवा देनी शुरू कर दी है कि सचिन के वनडे रिकॉर्ड शायद कोहली के संन्यास तक टूट ही जाएंगे। ऐसे में कालिस ने खुद अपने साथी क्रिकेटर सचिन के रिकॉर्ड और कोहली के हाथों उनके टूटने पर बात की है।
कालिस ने कहा है कोहली जहां तक चाहे वहां तक आगे जा सकते हैं। यह खुद उनके ऊपर निर्भर करेगा वह कहां तक जाना चाहेंगे। कोहली की सबसे बेहतर बात है कि वह खेल को इतना आसान कर देते हैं कि लोग उनकी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाने लगते हैं।
वहीं, सचिन के रिकॉर्ड तोड़ने के बारे में कालिस ने कहा कि यह एक ऐसी बात है जिसका जवाब केवल कोहली ही दे सकते हैं। अगर वह फिट रहते हैं और आगे बढ़ना चाहते हैं तो कुछ भी ऐसा नहीं है जो उनकी पहुंच से दूर हो। आपको बता दें फिलहाल विराट आईपीएल खेलने में व्यस्त हैं और उनकी टीम आरसीबी का पहला मुकाबला धोनी की टीम चेन्नई से होगा। यह मैच शनिवार को 23 मार्च को खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
