रोहित शर्मा-शिखर धवन ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
एजबैस्टन। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत की शानदार शुरुआत हुई, शिखर धवन और रोहित शर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनो ही खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी की, जिसके बाद शिखर धवन एक लंबा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट शादाब खान की गेंद पर दे बैठे, शिखर धवन को शादाब खान ने 68 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। लेकिन पहले विकेट के लिए भारत ने 136 रनों की साझेदारी करके एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी एकमात्र ऐसी सलामी जोड़ी बन गई है, जिसने चैंपियंस ट्रॉफी में तीन शतकीय साझेदारी अपने नाम की है। इससे पहले भी रोहित शर्मा और शिखर धवन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2013 में कार्डिफ के मैदान में भी 127 रनों की साझेदारी की थी। इस मैच में भी दोनों खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी की थी। वहीं 2013 में ही ओवल में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी शिखर धवन और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 101 रन जोड़े थे, लिहाजा चैंपियंस ट्रॉफी में तीन बार सौ रन से अधिक की साझेदारी करने वाले धवन और रोहित शर्मा एकमात्र ओपनर बन गए हैं।
इसे भी पढ़ें- भारत-पाक मैच- कौन हैं सर्वव्यापी शुक्लाजी, क्या है पक-पक
आपको बता दें कि इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, हालांकि पाकिस्तान शानदार शुरुआत की और भारत की काफी धीमी शुरुआत हुई, लेकिन भारत के दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने अपनी रफ्तार को बढ़ाया और टीम का स्कोर 136 रन तक पहुंचाया, एक तरफ जहां धवन ने 68 रनों की पारी खेली, रोहित शर्मा अभी भी 77 रनों के स्कोर पर क्रीज पर जमे हुए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
