Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के मुताबिक ये भारतीय खेलेंग चैंपियंस ट्राफी

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा वैसे तो मंगलवार (25 अप्रैल) को होनी थी लेकिन आईसीसी और बीसीसीआई के बीच गहराते विवाद के कारण टीम की घोषणा नहीं हो पाई। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आधिकारिक रूप से टीम की घोषणा होने में देरी है लेकिन हम आपको बता रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी माइक क्लॉर्क की संभावित भारतीय टीम के बारे में। गौरतलब है कि आईपीएल का खुमार उतरने के बाद 1जून से चैंपियंस ट्रॉफी का फीवर चढ़ना शुरू होगा।

सभी देश घोषित कर चुके हैं अपने खिलाड़ियों के नाम

सभी देश घोषित कर चुके हैं अपने खिलाड़ियों के नाम

वैसे आपको बता दें कि लगभग सभी देशों ने अपने संभावित खिलाड़ियों के नामों की सूची आईसीसी को सौंप दी है, लेकिन भारत की ओर अब भी खिलाड़ियों के नामों की अधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रह चुके माइकल क्लार्क ने अपने एक सूची साझा की है। इस सूची में उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों, तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स के नाम घोषित किए हैं जिन्हें चैंपियंस ट्राफी में शामिल किया जा सकता है।

रोहित-रहाणे करें भारत की पारी की ओपनिंगः क्लार्क

रोहित-रहाणे करें भारत की पारी की ओपनिंगः क्लार्क

माइकल क्लॉर्क का कहना है कि भारतीय ओपनर लोकेश राहु पूरी तरह से फिट नहीं है ऐसे उनका चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना संदिग्ध लग रहा है। क्लार्क का कहना है कि भारत की तरफ से रोहित शर्मा के साथ अजिंक्य रहाणे को ओपनिंग करनी चाहिए। रहाणे में शानदार बैटिंग करने की क्षमता है वह एक टैलेंटेड खिलाड़ी हैं। क्लार्क के मुताबिक कोहली को तीसरे नंबर पर ही बैटिंग करनी चाहिए। क्लार्क का कहना है कि- मध्यक्रम में युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी को खिलाना चाहिए ये दोनों खिलाड़ी टीम को मजबूती देने में सक्षम हैं।

अश्विन-जडेजा संभाले स्पिन की कमानः क्लार्क

अश्विन-जडेजा संभाले स्पिन की कमानः क्लार्क

क्लार्क के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय स्पिन की कमान आर अश्विन और रविंद्र जडेजा को संभालनी चाहिए। गौरतलब है कि जडेजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 तो अश्विन नंबर 2 पर हैं। इस तरह से यह स्पिन अटैक काफी मजबूत दिखाई देता है। क्लार्क के मुताबिक तेज गेंदजाबी का जिम्मा मोहम्मद समी, जस्प्रीत बुमराह और उमेश यादव को संभालना चाहिए।

ये रही क्लार्क की पुरी संभावित 11 भारतीयों की लिस्ट

ये रही क्लार्क की पुरी संभावित 11 भारतीयों की लिस्ट

क्लार्क के मुताबिक ये खिलाड़ी भारत की तरफ से चैंपियंस ट्रॉफी खेल सकते हैं। रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, युवराज सिंह, एमएस धोनी मनीष पांडेय, केदार जाधव, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, जस्प्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुना जा सकता है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+