नई दिल्ली। वेस्टइंडीज टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। जहां दो दिन पहले महिला रिपोर्टर को गेल ने लाइव इंटरव्यू के दौरान दारू पीने और डेटिंग का ऑफर दिया था वहीं दूसरी ओर गेल पर एक और महिला जर्नलिस्ट ने संगीन आरोप लगाये हैं।
यह महिला जर्नलिस्ट पिछले साल विश्वकप के दौरान वेस्ट इंडीज टीम के लिए काम कर रही थी और इसी दौरान वो एक दिन ड्रेसिंग रूम में सैंडविच लेने गई थी क्योंकि उसे पता था सारे खिलाड़ी मैदान पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। लेकिन वहां गेल मौजूद थे और उन्होंने शरीर पर केवल तौलिया लपेटा हुआ था।
क्रिस गेल ने मुझे देखकर अपना तौलिया सरका दिया और...
गेल ने महिला को देखते ही अपना तौलिया नीचे गिरा दिया और उसे अपना प्राईवेट पार्ट दिखाकर बोला कि क्या तुम इसे नोटिस कर रही हो? गेल की इस बेशर्मी भरी हरकत से वो महिला एकदम घबरा गई और तुरंत ड्रेसिंग रूम से बाहर आ गई उसने इस बारे में मेलबर्न रेनेगेड्स के मालिक से गेल पर कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि गेल बिग बैश में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलते हैं। महिला ने 'सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' से यह बात कही है।
फिलहाल गेल ने इस बारे में अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन सोशल मीडिया पर गेल को लेकर काफी बातें हो रही हैं, लोगों ने गेल की काफी आलोचना की है।