सिर्फ एक सेल्फी के लिए उसने किया माही की 'हमर' का पीछा....मोहब्बत या पागलपन
रांची। टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन और हर दिल अजीज महेंद्र सिंह धोनी भले ही आज भारत के वरिष्ठ खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हों और एक बेटी के पापा बन गए हों लेकिन आज भी उनकी महिला फैंस की लिस्ट कम नहीं हुई है, वो उनके लिए आज भी पहले की तरह क्रेजी हैं।
जिसका ताजा उदाहरण है माही की वो फीमेल फैन, जिसने धोनी की एक झलक पाने के लिए अपनी स्कूटी से एयरपोर्ट तक धोनी की तेज रफ्तार वाली 'हमर' का पीछा किया, दरअसल धोनी रांची एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे तभी उनकी फीमेल फैन ने अपनी स्कूटी से उनका पीछा किया, यही नहीं वो एयरपोर्ट की सुरक्षा कवच को तोड़कर माही की 'हमर' के सामने आकर खड़ी हो गई।
मोहब्बत या पागलपन...
अचानक से गाड़ी के सामने उस लड़की के आने से धोनी भी थोड़ी देर के लिए हड़बड़ा गए और वो गाड़ी से बाहर आए लेकिन जब उन्होंने देखा कि वो उनकी एक झलक पाने के लिए ये सब कर बैठी है तो वो धीरे से मुस्कुराए अपनी इस क्रेजी फैन के साथ सेल्फी भी खिंचवाई और उसे अपना ऑटोग्राफ भी दिया।
देखें वीडियो...
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
