Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video: जीत के बाद क्रिस गेल और ब्रावो का टॉपलेस डांस

नयी दिल्ली। भारत टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया। वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से टीम इंडिया को हराकर शानदार जीत हासिल की और सबको चौंकाते हुए फाइनल में प्रवेश किया। क्रिस गेल भले ही इस सेमीफाइनल मैच में कुछ खास न कर पाएं हो, लेकिन रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल हुए लिंडेल सिमंस ने शानदार पारी खेलते हुए वेस्टइंडीज को एक बार फिर से टी20 के फाइनल में पहुंचा दिया है।

इस जीत के साथ ही उम्मीद बन गई है कि साल 2012 टी20 वर्ल्ड का विजेता एक बार फिर से विश्व विजेता बन सकता है। जबरदस्त फॉर्म में चल रही टीम इंडिया को हराने के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने जीत भी अनोखे स्टाइल में मनाई। हार के बाद रिटायरमेंट पर क्या था धोनी का जवाब?

पिच पर जहां कैरेबियाई खिलाड़ियों का ब्रेक डांस दिखा तो वहीं मैदान के बाहर भी खूब मस्ती हुई। स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल और ड्वेन ब्रावो ने टॉपलेस डांस कर जीत का जश्न मनाया। ब्रावो ने अपनी ये वीडियो इंस्ट्राग्राम पर अपलोड की है। जिसमें गेल और ब्रावो म्यूजिक पर ब्रेक डांस करते नजर आ रहे हैं। नो-बॉल ने भारत के हाथ से कैसे छीन ली जीत?

आपको बता दें कि टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 2 विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में वेस्ट इंडीज ने 19.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। लेंडल सिमंस की 7 चौके और 5 छक्कों की मदद ने नाबाद 83 रन की पारी खेली और मैच ऑफ द मैच बनें।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+