For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिस गेल ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के आतिशी बल्लेबाज क्रिस गेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। आगामी एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप से पहले क्रिस गेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। क्रिस गेल के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड हैं। गेल ने रविवार को इसकी ट्विटर के माध्यम से घोषणा की है। वह वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं, जबकि सबसे अधिक रन बनाने के मामले में वह के ब्रायन लारा के बाद आते हैं।

गेल ने अबतक कुल 284 वनडे मैच में 9727 रन बनाए हैं, जिसमे उन्होंने 23 शतक और 49 अर्धशतक जड़े हैं। वेस्टइंडीज की ओर से सर्वाधिक रन ब्रायन लारा के नाम हैं, उन्होंने कुल 10405 रन बनाए हैं। 39 वर्षीय क्रिस गेल ने 2015 के विश्वकप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रनों की तूफानी पारी खेली थी। वेस्टइंडीज की ओर से किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया यह सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। काफी लंबे समय के बाद गेल ने वनडे क्रिकेट में वापसी की थी, उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दो वनडे मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है।

बता दें कि पिछले वर्ष क्रिस गेल ने भारत और बांग्लादेश के दौरे पर जाने से मना कर दिया था। गेल ने आखिरी वनडे मैच पिछले वर्ष जुलाई माह में खेला था। गेल ने अपने ओडीआई कैरियर की शुरुआत 1999 में भारत के खिलाफ की थी। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 165 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

Story first published: Monday, February 18, 2019, 7:44 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+