IPL 2020 : करोड़ों में बिके 'आर्मी सैल्यूट' से फेमस शेल्डन काॅटरेल, बेस प्राइस था 50 लाख
नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शेल्डन काॅटरेल की आईपीएल सीजन-13 के लिए बोली लग गई है। काॅटरेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.50 करोड़ रूपए में खरीद लिया है। इस गेंदबाज को खरीदने के लिए राजस्थान राॅयल्स व दिल्ली कैपिटिल्स ने दिलचस्पी दिखाई, लेकिन अंत में पंजाब ने उन्हें बड़ी रकम चुकाते हुए अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

50 लाख था बेस प्राइस
काॅटरेल का बेस प्राइस महज 50 लाख था, लेकिन उन्हें बड़ी कीमत मिली। इस गेंदबाज का महंगा बिकना तय था। उन्होंने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली को बोल्ड करते हुए सुर्खियां बटोरीं थी। कोहली को आउट करने के बाज शेल्डन काॅटरेल ने 'आर्मी सैल्यूट' कर जश्न मनाया था। काॅटरेल ने अपनी पहचान अपने जश्न को लेकर ही बनाई जो विकेट लेने के बाद 'आर्मी सैल्यूट' करते हैं।

पंजाब के लिए अहम साबित हो सकते हैं
कॉटरेल के पास तेजी है और अपने मजबूत कंधों की वजह से वो बाउंस भी पैदा करते हैं। लेकिन कॉटरेल की स्विंग उन्हें और खतरनाक गेंदबाज बनाती है और यही वजह है कि बल्लेबाज उनका सामना करने में परेशानी महसूस करते हैं। पंजाब के लिए काॅटरेल अहम गेंदबाज साबित हो सकते हैं। इस गेंदबाज का यह पहला सीजन होगा। काॅटरेल अब चाहेंगे कि इतनी बड़ी रकम पाने पर वो अब अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

पिछले 2 सीजन में नहीं लगी थी बोली
शेल्डन कॉटरेल ने आईपीएल 2018 और 2019 के ऑक्शन में भी अपना नाम दिया था और दोनों में ऑक्शन में उनका बेस प्राइस 50 लाख रूपए ही था, लेकिन किसी भी टीम ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। शेल्डन कॉटरेल का टी20 रिकाॅर्ड बेहद अच्छा है। वह अबतक 83 टी20 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 117 विकेट चटकाए हैं। काॅटरेल ने विंडीज के लिए 22 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले, जिसमें 30 विकेट शामिल हैं। वहीं कैरेबियन प्रीमियर लीग 2019 में शेल्डन कॉटरेल सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजो की सूची में आठवें स्थान पर रहे थे। उन्होंने सेंट किट्स के लिए खेलते हुए 8 मैचों में 12 विकेट चटकाए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
