For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'कोहली पर उंगली न उठाओ, चैंपियंस ट्रॉफी में पता चल जाएगा'

विराट कोहली भले ही आईपीएल में फ्लॉप रहे हों लेकिन उनके समर्थन में बड़े से बड़ा दिग्गज बोल रहा है। जानिए दुनिया के सबसे तूफानी बल्लेबाज ने कोहली को लेकर क्या कहा है?

पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज फिर आईपीएल में प्लॉप रहने वाले विराट कोहली को दुनिया के सबसे तूफानी बल्लेबाज का साथ मिला है। दरअसल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तरफ से विराट कोहली की कप्तानी में खेलने वाले क्रिस गेल ने कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया। गेल के मुताबिक विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार परफॉर्मेंस करेंगे। गेल ने सोमवार (15 मई) को हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, "कोहली ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सभी की तरह उन्हें भी आईपीएल परफॉमेंस को लेकर है दुख हुआ है।" गेल ने कहा- विराट कोहली एक शानदार खिलाड़ी हैं, आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में कोहली अलग वातावरण (भारतीय टीम) में होंगे और फॉर्म में जरूर वापसी करेंगे, मेरे हिसाब से वह इंग्लैंड में जमकर रन बरसाएंगे।"

'आरसीबी के सभी दिग्गजों का आईपीएल में फ्लॉप शो'
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट (रांची) में कंधे की चेट के कारण कोहली धर्मशाला टेस्ट से बाहर हो गए थे और लंबे समय बाद आईपील में अपनी टीम में वापसी की थी लकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। कोहली ने आईपीएल के मौजदा सीजन (10) में में 30.8 के औसत से 308 रन बनाए। उनकी टीम आरसीबी प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे रही और प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। कोहली, गेल, डिविलियर्स, वाटसन जैसे दिग्गजों से भरी आरसीबी का प्रदर्शन सबसे निराशा जनक रहा और सभी विस्फोटक बल्लेबाज नाकार साबित हुए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+