बैंगलोर। एक बार फिर से वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल अपनी एक विवादित तस्वीर को लेकर सुर्खियों में हैं। गेल ने एक तस्वीर सोशल साइट पर शेयर की है, जिसमें वो एक रेंज रोवर कार के बोनट को तोड़ते हुए दिखायी दे रहे हैं।
गेल तस्वीर में काफी मजाकिया अंदाज में नजर आ रहे हैं, उन्होंने फोटो के नीचे कैप्शन दिया है "Here I am destroying @djbravo47 Range Rover." अपने मजाकिया और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर गेल की यह कोई पहली हरकत नहीं है, इससे पहले वो इसी तरह की ऊंट-पटांग हरकतों के साथ तस्वीरों में कैद हो चुके हैं।
आप भी देखिये क्रिस गेल की कुछ मजाकिया तस्वीरें..
DJ Russ killing the house party!! Mad!!!! pic.twitter.com/5v6iYqw0ct
— Chris Gayle (@henrygayle) July 8, 2015